फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   villagers agressive, road jam in kanpur dehat

निलंबित पुलिस चालक की बहाली को लगाया जाम

Mon, 13 Jul 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Mon, 13 Jul 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुखरायां हाइवे के पास शनिवार की शाम खड़े सड़क पर खड़े ट्रक चालक और पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया। आरोप था कि ट्रक चालक की मां से पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की थी।
विज्ञापन


मामले में पुलिस अधीक्षक ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। रविवार को इसी मुद्दे पर सस्पेंड किए गए पुलिस जीप चालक की बहाली को लेकर झांसी हाईवे पर भोगीसागर गांव के सामने ग्रामीणों ने जबरदस्त जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई। एक घंटे तक लगे जाम से आवागमन ठप रहा है। फ्लाईओवर के कानपुर नाके पर खड़ा ट्रक हटवाने को लेकर पुलिसकर्मियों और ट्रक ड्राइवर के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर की मां के बदसलूकी का आरोप लगाने पर ग्रामीणों ने फुलाई ओवर के नीचे जाम लगा दिया था। कोतवाल को लेकर पहुंचने पर उत्तेजित ग्रामीणों ने जीप चालक से मारपीट कर दी थी, उसकी वर्दी भी फट गई थी।


पुलिस अधीक्षक ने जीप चालक सत्येंद्र यादव और सिपाही शकील को निलंबित कर दिया है। इधर, रविवार को जीप चालक की बहाली की मांग को लेकर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक यशवंत सिंह यादव की अगुवाई में ग्रामीणों ने झांसी हाईवे जाम कर दिया।

जाम लगाए ग्रामीणों का कहना था कि जीप चालक के साथ मारपीट करने और उसकी वर्दी फाड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा कायम किया जाए।

इस संबंध में कोतवाल अंबरीश यादव के तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा दिलाने पर दोपहर एक बजे ग्रामीण रोड से हटे।

 यशवंत सिंह ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक ऋषिपाल सिंह यादव ने जीप चालक को बहाल किए जाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed