{"_id":"5f8dc1b78ebc3e9b8a15a4bd","slug":"village-head-and-innocent-death-due-to-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: बुखार से पीड़ित कसोलर ग्राम प्रधान व मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: बुखार से पीड़ित कसोलर ग्राम प्रधान व मासूम की मौत
Mon, 19 Oct 2020 10:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात में बुखार से पीड़ित कसोलर ग्राम प्रधान व अफसरिया गांव में मासूम की मौत हो गई। प्रधान को 15 दिन और मासूम को तीन दिन पहले बुखार आया था। मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर निवासी योगेश अवस्थी ने बताया कि पत्नी कुसमा देवी गांव की प्रधान थी।
15 दिन पहले पत्नी को बुखार आ गया था। उनका पहले सिकंदरा इसके बाद औरैया में इलाज कराया। चार दिन पहले अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें कानपुर निजी अस्पताल ले गए।
वहां भर्ती कर उपचार शुरू किया। रविवार की रात अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें लखनऊ ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही प्रधान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मौत पर पुत्रवधू मधुर अवस्थी, बेटा वरुण, संकल्प, बेटी मोनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक गांव से दो बार प्रधान के पद पर चुनी जा चुकी है। हवासपुर सीएचसी प्रधारी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि प्रधान की मौत होने की जानकारी मिली है।
मंगलवार को स्वास्थ्य टीम गांव भेजी जाएगी।वहीं, राजपुर के अफसरिया गांव की परवीन की बेटी जोया (5) को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजन प्राइवेट में इलाज कराते रहे।
सोमवार को हालत बिगड़ने पर मां उसे अस्पताल लेकर जा रही थी। तभी रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। पिता राजू की पहले मौत हो चुकी है। भाई कैफ, बहन नेहा, नाबिया व मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया।