{"_id":"692e04e36f18633b5f08f788","slug":"vikas-nishad-wins-the-chess-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-136444-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शतरंज प्रतियोगिता में विकास निषाद ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शतरंज प्रतियोगिता में विकास निषाद ने मारी बाजी
विज्ञापन
कानपुर। वैदिक धर्म सभा गोविंदनगर में रविवार को शतरंज प्रतियोगिता में विकास निषाद ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। यहां विभिन्न वर्गों के कुल 35 खिलाड़ियों ने छह राउंड के मुकाबलों में प्रतिभा दिखाई।
विकास निषाद ने 5.5 अंक जुटाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पांच अंक जुटाकर मृदुल शुक्ला द्वितीय, 4.5 अंक जुटाकर संजीव मिश्रा तृतीय स्थान और 4.5 अंक जुटाकर एपी सिंह चाैथे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में 15 वर्षीय शुभ अवस्थी ने कई अनुभवी खिलाड़ियों को मात देते हुए पांचवां स्थान अर्जित किया।
कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष श्रेणी में 65 साल से ऊपर आयु वर्ग में चार अंक के साथ सुरेंद्र कुमार मिश्रा, महिला वर्ग में तीन अंक के साथ स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल की अनुश्री टंडन, अंडर-15 वर्ग में तीन अंक के साथ अदयांश सिंह चंदेल को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि वरिष्ठ खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह चंदेल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन चीफ आर्बिटर बाल गोविंद अवस्थी ने किया।