{"_id":"60368a9d8ebc3ee9771a7e4b","slug":"vikas-dubey-case-news-song-made-on-vikas-dubey-teaser-release-on-youtube","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाना गाकर दुर्दांत विकास दुबे का महिमा मंडन, यूट्यूब पर जारी कर दिया टीजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाना गाकर दुर्दांत विकास दुबे का महिमा मंडन, यूट्यूब पर जारी कर दिया टीजर
Wed, 24 Feb 2021 10:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे को कई लोग सोशल मीडिया पर हीरो बनाने में जुटे हैं। भाल ब्रदर्स नाम से यूट्यूब पर 21 फरवरी को एक गाने का टीजर रिलीज किया गया है। इसमें विकास दुबे को हीरो बनाया गया है। वहीं एक खास समुदाय को विशेष बताया गया है। गाने के बोल हैं, मैं विकास दुबे की कहवे, सरा हिंदुस्तान रे।
इस पेज पर करीब तीन हजार लाइक भी आ चुके हैं। दावा किया है कि 26 फरवरी को पूरा गाना रिलीज करेंगे। गाना बनाने वाले भाल ब्रदर्स यूट्यूब चैनल से करीब 20 हजार लोग जुड़े हैं। पेज पर जय श्रीपरशुराम व सवर्ण एकता भी लिखा हुआ है। डीआईजी ने बताया कि इस मामले को भी देखा जा रहा है।
ऑनलाइन असलहा बेचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विकास दुबे फैंस क्लब फेसबुक पेज पर देसी और विदेशी असलहों की ऑनलाइन बिक्री करने के मामले में बुधवार को चौबेपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर थाने की टीम भी मामले की जांच कर रही है। विकास दुबे फैंस क्लब के कई फेसबुक पेज हैं।
विज्ञापन
एक पेज पर सोनू कानपुर नाम की आईडी से तमाम पिस्टलों और कारतूसों की फोटो पोस्ट की गई थी। बुधवार को डीआईजी के आदेश पर चौबेपुर थाने में बिकरू हलका इंचार्ज सौरभ सिंह ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पंडित विकास दुबे कानपुर वाला फेसबुक पेज के एडमिन और असलहा बेचने वाले के साथ पेज से जुड़े लोगों को आरोपी बनाया गया है।
एसपी ग्रामीण बृृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फेसबुक मुख्यालय को एफआईआर की कॉपी भेजकर पेज चलाने वाले एडमिन और असलहों की फोटो पोस्ट करने वाले का आईपी एड्रेस मांगा जाएगा। इससे आरोपियों को ट्रेस किया जा सकेगा।