{"_id":"5feb6e1437056542531de2af","slug":"vikas-dubey-case-kanpur-news-bdo-close-to-vikas-dubey-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: विकास दुबे से याराना निभाना पड़ा महंगा, शासन ने चौबेपुर के बीडीओ को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: विकास दुबे से याराना निभाना पड़ा महंगा, शासन ने चौबेपुर के बीडीओ को किया निलंबित
Tue, 29 Dec 2020 11:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के खास रहे चौबेपुर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) आलोक पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रमुख सचिव ग्राम विकास मनोज कुमार सिंह ने की है। आलोक पांडेय के पास शिवराजपुर ब्लॉक का भी प्रभार था।
आरोप है कि आलोक पांडे ने चौबेपुर ब्लॉक में जो भी काम कराए हैं, वे सभी विकास के इशारों पर हुए हैं। मतलब सरकारी योजनाओं के नाम पर व्यक्तिगत रूप से विकास को फायदा पहुंचाया गया। मुख्य विकास अधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के आदेश पर आलोक पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।