फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas Dubey Case: Chargesheet filed against Vipul Dubey

बिकरू कांड : विपुल दुबे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, साजिश से लेकर वारदात को अंजाम देने में था शामिल

Thu, 20 May 2021 01:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 May 2021 01:15 PM IST
सार

विपुल दुबे 50 हजार का इनामिया था। वह बिकरू कांड में साजिश से लेकर वारदात को अंजाम देने में शामिल था। पुलिस ने बिकरू कांड में दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की है। मुख्य केस की विवेचना लगभग खत्म हो चुकी है।

विज्ञापन
Vikas Dubey Case: Chargesheet filed against Vipul Dubey
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिकरू कांड में पुलिस ने आखिरी आरोपी विपुल दुबे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। वारदात में शामिल रहकर पुलिसकर्मियों की हत्या करने और साजिश रचने में पुलिस ने विपुल की भूमिका पाई है। विपुल कोर्ट में सरेंडर कर जेल गया था। 
विज्ञापन


बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की रात को गैंगस्टर विकास दुबे ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इसमें 36 आरोपी जेल में बंद हैं, जबकि विकास समेत छह बदमाश एनकाउंटर में मारे गए थे। सबसे आखिर में 50 हजार का इनामिया विपुल दुबे कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था।
विज्ञापन


विपुल एनकाउंटर में मारे गए बदमाश अतुल दुबे का बेटा है। पुलिस की विवेचना में पता चला कि वारदात की शाम विकास दुबे के साथ मिलकर उसने साजिश रची थी। जब पुलिस ने दबिश दी थी, तो उन पर गोलियां बरसाने में भी साथ दिया था। विपुल आईटीबीपी में भर्ती की तैयारी कर रहा था। पुलिस अफसरों ने बताया कि विपुल के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed