{"_id":"60f71b898ebc3e6d3d2c8505","slug":"video-viral-of-car-running-on-jajmau-flyover-and-man-hanged-on-bonnet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हाईवे पर दौड़ती कार के बोनट पर लटका युवक, वीडियो वायरल, पुलिस बोली- किसी ने नहीं की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हाईवे पर दौड़ती कार के बोनट पर लटका युवक, वीडियो वायरल, पुलिस बोली- किसी ने नहीं की शिकायत
Wed, 21 Jul 2021 12:23 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:23 AM IST
सार
वीडियो में कार तेज रफ्तार से गुजरती हुई दिख रही है। जो रामादेवी की ओर जाती बताई गई। क्लीनर का क्या हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक कार (वैगनआर) युवक को बोनट पर लटकाकर तेज गति से जा रही है। यह वीडियो कानपुर के जाजमऊ फ्लाई ओवर का बताया गया। इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर बताया गया कि सोमवार शाम रामादेवी फ्लाईओवर पर एक ट्रक और कार में हल्की टक्कर हो गई। कार में कुछ युवक सवार थे। जिन्होंने ट्रक चालक और क्लीनर से मारपीट की और भागने के दौरान क्लीनर कार का बोनट पकड़कर लटक गया।
वीडियो में कार तेज रफ्तार से गुजरती हुई दिख रही है। जो रामादेवी की ओर जाती बताई गई। क्लीनर का क्या हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। ट्रक चालक भी ट्रक लेकर भाग गया। जाजमऊ चौकी प्रभारी मनोज पांडेय का कहना है कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई होगी।