फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Video of victim after kidnapping goes viral

फतेहपुर: अपहरण के बाद पीड़िता का वीडियो वायरल, प्रयागराज में रचाई शादी

Tue, 01 Dec 2020 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Video of victim after kidnapping goes viral
सांकेतिक तस्वीर
फतेहपुर जिले में परिजनों के साथ खेत गई युवती सोमवार दोपहर लापता हो गई। पिता ने सात लोगों पर कार से बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है और मुकदमा दर्ज कराया। मामले में मंगलवार को अपहृत युवती का एक वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन


युवती ने उल्टे ही परिजनों पर आरोप लगाकर खुद की जान का खतरा बताया। वायरल वीडियो में उसने कहा है कि वह प्रेमी से शादी कर चुकी है। घरवाले दूसरी जगह शादी कराना चाहते हैं। उसका अपहरण नहीं हुआ वह अपनी मर्जी से पति के साथ गई है।
विज्ञापन


यह वीडियो एक बस के अंदर बनाया गया है। स्थान की जानकारी नहीं हो सकी है। युवती ने आर्य समाज मंदिर प्रयागराज में 30 नवंबर को विवाह किए जाने का प्रमाणपत्र और एक डीएम को शादी अनुबंध का हलफनामा भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस युवती की खोजबीन में जुटी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार को परिजनों के साथ खेत गई थी। दोपहर एक बजे युवती गायब हो गई। उसके पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को कुछ लोग अपहरण कर ले गए हैं।


वायरल वीडियो में आर्य समाज मंदिर के प्रमाणपत्र में कुलदीप के साथ शादी होने का जिक्र है। युवती ने आरोप लगाया कि उसके परिजन ससुरालीजनों को परेशान कर रहे हैं। खुद की मर्जी से उसने शादी की है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। युवती के आने पर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed