{"_id":"5f9c6a5e72e2dd42917d6986","slug":"video-of-teenager-made-while-taking-bath-blackmail-started-again-police-filed-a-report-in-search-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय बनाया किशोरी का वीडियो फिर करने लगा ब्लैकमेल, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय बनाया किशोरी का वीडियो फिर करने लगा ब्लैकमेल, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस
Sat, 31 Oct 2020 09:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
बिल्हौर कस्बे के एक मोहल्ले में घर में स्नान कर रही किशोरी का एक युवक ने वीडियो बना लिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस में पॉक्सो, आईटी सहित कई गंभीर मामलों में रिपोर्ट पंजीकृत कराई है। वहीं पुलिस आरोपी युवक की तलाश में दबिशें डाल रही है।
इंस्पेक्टर पीएन बाजपेई ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अनुसार बरगदियापुर गांव निवासी रिंकू यादव पुत्र रामनरेश आपराधिक किस्म का युवक है। गुरुवार को उसने किशोरी के नहाते समय का वीडियो मोबाइल पर बना लिया।
शाम को वह वीडियो दिखाकर किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था तभी जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों ने उसे मोबाइल समेत पकड़ लिया। पहले उसने एक पार्टी के लोगों और स्थानीय छुटभैया नेताओं के नाम बताकर रौब गांठने का प्रयास किया, पर पुलिस को सूचना देने के कारण धमकी देता हुआ भाग गया।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पॉक्सो सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत की गई है। वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के एक ग्रामीण महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है, पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट पंजीकृत करने की बात कही है।