{"_id":"653273bdb5e83ed51d0de945","slug":"video-of-revenue-employee-taking-bribe-goes-viral-in-hamirpur-sdm-said-sought-clarification-2023-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: राजस्वकर्मी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसडीएम बोले- स्पष्टीकरण मांगा है, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: राजस्वकर्मी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसडीएम बोले- स्पष्टीकरण मांगा है, जानिए पूरा मामला
Fri, 20 Oct 2023 06:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 20 Oct 2023 06:07 PM IST
सार
Hamirpur News: एसडीएम राठ विपिन कुमार शिवहरे का कहना है कि दशरथ पाल का वीडियो संज्ञान में आया है। इस पर उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है। वायरल वडियो की जांच जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
राजस्व कर्मी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में सोशल मीडिया पर एक राजस्व कर्मी का रिश्वत लेते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा राजस्वकर्मी राठ तहसील से संबद्ध बताया जा रहा है। तीन भाइयों के बीच बंटवारे के मामले में रिश्वत ली जा रही है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ द्वारा तहसील के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाते रहे हैं। इसको लेकर अधिवक्ता संघ प्रदर्शन भी कर चुका है। इस सब के बावजूद कर्मचारियों के भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बताया जाता है वायरल वीडियो में राठ तहसील से संबद्ध कानूनगो बंटवारे के मामले में रिश्वत ले रहा है। यह वीडियो राठ तहसील के अंतर्गत मझगवां थाना क्षेत्र के टोला रावत गांव का बताया जा रहा है। यहां तीन भाइयों में जमीनी बंटवारे का मामला है।
विज्ञापन
एसडीएम बोले- स्पष्टीकरण मांगा गया है
वीडियो में कथित कानूनगो कह रहा है कि एक साल हो गया..उन्होंने पैसों के लिए कभी नहीं कहा। कभी दो सौ दिए, तो कभी ढाई सौ दिए.. जिन्हें उन्होंने बिना कुछ कहे ले लिया। एसडीएम राठ विपिन कुमार शिवहरे का कहना है कि दशरथ पाल का वीडियो संज्ञान में आया है। इस पर उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है।