फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Video of indecency from soldier became viral on social media

उन्नाव: सिपाही से अभद्रता का वीडियो वायरल, विधायक ने आरोप को नकारा, बताया विरोधियों की साजिश

Sun, 17 May 2020 10:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 May 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Video of indecency from soldier became viral on social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
सोशल मीडिया पर वायरल किए गए पुलिस से अभद्रता करने के वीडियो में आवाज को मोहान विधायक की बताए जाने से मामला सुर्खियों में आ गया। हालांकि विधायक ने इसतरह की किसी भी घटना से इनकार करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है।
विज्ञापन


वहीं, हसनगंज सीओ का कहना है कि उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।वायरल वीडियो में घटना मंगलवार की बताई जा रही है। आठ सेकेंड के इस वीडियो में पीआरवी वाहन के पास खड़ा एक व्यक्ति पीआरवी में तैनात पुलिस जवान से अभद्रता कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस जवान भी उनसे माफी मांगते हुए फिर ऐेसी गलती न होने की बात कह रहा है। शनिवार को वायरल किए गए इस वीडियो में अभद्रता करने वाले व्यक्ति को मोहान विधायक ब्रजेश रावत बताया गया है। वहीं, विधायक ब्रजेश रावत का कहना है कि उन्होंने कभी किसी को गाली नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उनके खिलाफ साजिश और उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। हसनगंज सीओ कृपाशंकर ने बताया कि ऐेसी कोई शिकायत नहीं मिली है।शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed