फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Video of edible oil being unloaded from a tanker goes viral; suspicion of adulteration.

Kanpur News: टैंकर से खाद्य तेल उतारने का वीडियो वायरल, मिलावट खोरी की आशंका

Mon, 14 Sep 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Video of edible oil being unloaded from a tanker goes viral; suspicion of adulteration.
रनियां। थाना क्षेत्र में हाईवे से गुजरने वाले सरसों के तेल से भरे टैंकरों से चोरी-छिपे तेल उतारे जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने सरसों के तेल में मिलावटखोरी करने की आशंका जाहिर की है। पुलिस से वायरल हुए वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रविवार सुबह कुछ वीडियो वायरल हुए। इनमें औद्योगिक क्षेत्र रनियां में हाईवे किनारे पड़े खाली प्लॉटों में कुछ लोग चोरी-छिपे टैंकरों से केनों में खाद्य निकालते दिख रहे हैं। इस दौरान एक टैंकर के आगे एक वैन भी खड़ी दिखती है। जिसकी नंबर प्लेट के साथ कुछ स्थानों पर कालिख भी लगी दिखती है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि रनियां क्षेत्र में कई स्थानों पर ऐसे संदिग्ध ठिकाने संचालित किए जा रहे हैं। जहां हाईवे से गुजरने वाले तेल टैंकरों को इन ठिकानों पर खड़ा कर उनसे तेल उतारा जाता है। बाद में दूसरे तेल के साथ मिलाकर इसे खुले तेल के रूप में आसपास के गांवों में बेचा जाता है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि खुले में बिकने वाले तेल की गुणवत्ता की जांच और संदिग्ध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से कारोबार करने वालों के हौसले बढ़े हैं। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। रनियां थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है। मामले की जानकारी खाद्य विभाग के अधिकारियों को दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

.....................
पहले भी पड़ चुका छापा
रनियां। क्षेत्र में इससे पहले भी संदिग्ध तरीके से तेल के कारोबार की शिकायत पर छापेमारी की कार्रवाई हो चुकी है। उस दौरान बड़ी मात्रा में सरसों का तेल बरामद होने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद दोबारा ऐसे ठिकानों के संचालित होने के आरोपों ने विभागीय कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed