फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   VHP Leader Champat Rai Statement On Ram Mandir

श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चंपत राय बोले अयोध्या के रण से जुड़ा था हिंदुस्तान का सम्मान

Sun, 08 Mar 2020 07:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 08 Mar 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
VHP Leader Champat Rai Statement On Ram Mandir
हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के महामंत्री चंपत राय - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हरदोई में विश्व हिंदू परिषद की ओर से शनिवार को धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि अयोध्या की लडाई देश के 125 करोड़ देश वासियो की लड़ाई थी।
विज्ञापन


देशवासियों ने इस लड़ाई को लड़ने के लिये हमे सौपा था। पहले हमारा देश सोने की चिड़िया था जिसे विदेशी लूट ले गये। उस समय हमारा देश सोया हुआ था। अब देशवासियों की चेतना जगाने के बाद हम लोग सफल हुए है। अब देश समरसता को लेकर ही आगे बढ़ सकता है। पहले केरल में ही लड़कियां शिक्षित होती थी क्योंकि वहां ईसाइयों का अधिपत्य था परंतु अब पूरे देश की बालिकाएं शिक्षित होकर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


 

पूरे देश के जाग्रत होने से ही हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। लोगों की गलत विचार धारा के चलते ही देश का विभाजन हुआ। इस कारण विश्व हिंदू परिषद देश के लोगों को जाग्रत कर रहा है, की हमारे देश के ज्यादा तर मुस्लिम हिन्दू थे। इनकी घर वापसी कराने की आवश्यकता है। हमारे देश मे निरक्षरता भी एक बुराई है जो धीरे धीरे दूर हो रही है।

छुआ छूत भी एक बुराई है जो लोगो के मनोरोग के कारण उत्पन्न हुई सभी का एक ही परमात्मा है। यह बात सभी को समझना चहिये। उन्होंने कहा कि बच्चे को उसकी मां ही अच्छा बना सकती है। इस कारण माता को शिक्षित व जागरूक होना जरूरी है।

उसके बाद बच्चे को आगे बढ़ाने के लिये शिक्षक का कार्य होता है।मंदिर का काम सरकार का नही है यह काम हम सब का है। लोगों को पुरुषार्थ देने की आवश्यकता है इसी पुरुषार्थ के लिये हमने आंदोलन किया है। मंदिर भगवान का घर होता है। उसमें कोई दूसरा व्यक्ति घुस नही सकता। 6 दिसम्बर 1992 को भगवान के घर के लिये ही अवैध कब्जे को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed