फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ventilators & other important medical equipment are working at ICU Hailut hospital

कानपुरः हैलट ICU की स्थितियां सामान्य, एसी खराब होने से मौतों की जांच करेगी 4 सदस्यीय समिति

Fri, 08 Jun 2018 05:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Jun 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
Ventilators & other important medical equipment are working at ICU Hailut hospital
कानपुर के डीएम सुरेंद्र सिंह
यूपी के कानपुर में हैलट हॉस्पिटल के आईसीयू की व्यवस्थाएं शुक्रवार की दोपहर सामान्य हो गईं। कानपुर के डीएम सुरेंद्र सिंह ने एसी खराब होने की वजह से हुई मौतों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी जांच करके पता लगाएगी कि आईसीयू में भर्ती मरीजों की मौत आखिर किस वजह से हुई थी। 
विज्ञापन

कानपुर में गुरुवार देर रात लाला लाजपत राय चिकित्सालय (हैलट हॉस्पिटल) में अचानक आईसीयू का एसी प्लांट खराब हो गया था। इस वजह से वार्ड में भर्ती पांच मरीजों की मौत हो गई। हैलट के आईसीयू में चार बच्चों समेत 11 मरीज भर्ती थे। अस्पताल प्रशासन ने मौत की जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि एसी में पिछले कई दिनों से खराबी देखने को मिल रही थी। जिसके बाद उसे ठीक कर दिया जाता था लेकिन गुरुवार सुबह आईसीयू के सारे एसी बंद हो गए।
विज्ञापन


बच्चों की मौत का मुख्य कारण अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं होने को बताया गया था। आईसीयू प्रभारी डॉ. सौरभ अग्रवाल का कहना है कि बीते 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत तो हुई है, मगर एसी प्लांट फेल होने से नहीं। तीन मरीजों की मौत हार्ट अटैक से जबकि दो मरीज काफी गंभीर थे। उन्हें देर रात न्यूरोसर्जरी आईसीयू में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही थी। वहीं पांच मरीजों की मौत का मामला गर्मा गया है। अस्पताल में भर्ती बाकी मरीजों और तीमारदारों में आक्रोश व्याप्त है। उधर आनन-फानन में कानपुर के डीएम ने 2 एसी मंगवाकर व्यवस्थाओं को संभाला। मरीजों को राहत देने के लिए अभी चार और एसी लगाए जाने हैं। हैलट के आईसीयू में चार बच्चों समेत 11 मरीज भर्ती थे। अस्पताल प्रशासन ने मौत की जांच के आदेश दे दिए हैं। ओवर हीटिंग के कारण सभी उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। समय से मेंटेनेश न होने के कारण एसी में खराबी आई। अगस्त 2017 में गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में एक सप्ताह में 70 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुरः AC प्लांट फेल होने से 5 मरीजों की मौत मामले में डॉक्टरों का चौंकाने वाला बयान    


 वेंटिलेटर और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण हैलट के आईसीयू में अब काम कर रहे हैं। कल एसी सिस्टम काम नहीं कर रहा था लेकिन आज स्थिति सामान्य हो गई है। इस मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय समिति गठित की गई है।- सुरेंद्र सिंह, डीएम कानपुर
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed