फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five patient died due to ac plant shut down in kanpur hailut hospital

कानपुरः हैलट अस्पताल के आईसीयू का एसी फेल होने से पांच मरीजों की मौत, डॉक्टरों की अजीब दलील

Fri, 08 Jun 2018 05:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Jun 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
Five patient died due to ac plant shut down in kanpur hailut hospital
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा. नवनीत कुमार मौके पर पहुंचे
यूपी के कानपुर में गुरुवार देर रात बड़ी घटना सामने आई। यहां के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल लाला लाजपत राय चिकित्सालय (हैलट हॉस्पिटल) में अचानक आईसीयू का एसी प्लांट खराब हो गया।
विज्ञापन


इस वजह से वार्ड में भर्ती पांच मरीजों की मौत हो गई। हैलट के आईसीयू में चार बच्चों समेत 11 मरीज भर्ती थे। अस्पताल प्रशासन ने मौत की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एसी में पिछले कई दिनों से खराबी देखने को मिल रही थी। जिसके बाद उसे ठीक कर दिया जाता था लेकिन गुरुवार सुबह आईसीयू के सारे एसी बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवर हीटिंग के कारण सभी उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। समय से मेंटेनेश न होने के कारण एसी में खराबी आई। अगस्त 2017 में गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में एक सप्ताह में 70 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी।

बच्चों की मौत का मुख्य कारण अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं होने को बताया गया था। आईसीयू प्रभारी डॉ. सौरभ अग्रवाल का कहना है कि बीते 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत तो हुई है, मगर एसी प्लांट फेल होने से नहीं।

तीन मरीजों की मौत हार्ट अटैक से जबकि दो मरीज काफी गंभीर थे। उन्हें देर रात न्यूरोसर्जरी आईसीयू में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही थी। 

वहीं पांच मरीजों की मौत का मामला गर्मा गया है। अस्पताल में भर्ती बाकी मरीजों और तीमारदारों में आक्रोश व्याप्त है। उधर आनन-फानन में कानपुर के डीएम ने 2 एसी मंगवाकर व्यवस्थाओं को संभाला।

मरीजों को राहत देने के लिए अभी चार और एसी लगाए जाने हैं। हैलट के आईसीयू में चार बच्चों समेत 11 मरीज भर्ती थे। अस्पताल प्रशासन ने मौत की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed