फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vehicles stop on Kalyanpur-Panki road

कल्याणपुर-पनकी रोड पर वाहनों का आना-जाना बंद, पुलिया बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कराया डायवर्जन

Sat, 07 Mar 2020 04:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Mar 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Vehicles stop on Kalyanpur-Panki road
पनकी चौकी के पास पुलिया बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कराया डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कल्याणपुर-पनकी रोड पर शुक्रवार से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। निर्माणाधीन रोड पर पुलिस चौकी के सामने पुलिया का निर्माण होना है। इसके चलते ही पीडब्ल्यूडी ने सभी तरह के वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था करीब 20 दिनों तक रहेगी।           
विज्ञापन


इस दौरान भाटिया तिराहा, कालपी रोड से कल्याणपुर आने वाले भारी और बड़े वाहन चौकी से पहले दाहिनी ओर बनी डबल रोड के जरिए बगिया क्रासिंग होकर जीटी रोड पहुंच सकेंगे। छोटे वाहन आसपास की सड़कों के जरिए आवागमन करेंगे। पीडब्ल्यूडी कल्याणपुर क्रासिंग से लेकर भाटिया तिराहा, पनकी तक छह किलोमीटर लंबी रोड का सीसी निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन


रोड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसके बीच पड़ने वाली एक पुलिया का निर्माण होना है। इसके लिए शुक्रवार को काम शुरू कराया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एसपी ओझा ने बताया कि पुलिया का निर्माण जल्द कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी डालकर बंद किया रास्ता
दो साल पहले रोड की एक अन्य पुलिया बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने रूट डायवर्जन लागू कराया था। तब देर रात कालपी रोड से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण काम प्रभावित हुआ था और ताजी बनी सड़क भी उखड़ने लगी थी। वाहन चालकों ने बैरिकेडिंग भी तोड़ दी थी। इससे सबक लेते हुए इस बार पुलिया से दोनों ओर करीब 15 मीटर की दूरी तक मिट्टी के टीले बनाकर सड़क बंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed