{"_id":"6914e4fe04dc0b415c09e5fe","slug":"vehicles-getting-stuck-on-the-alternative-route-commuters-getting-upset-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-134008-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वैकल्पिक मार्ग पर फंस रहे वाहन, परेशान हो रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वैकल्पिक मार्ग पर फंस रहे वाहन, परेशान हो रहे राहगीर
Thu, 13 Nov 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
रूरा। रूरा-बनीपारा मार्ग में गुटैहा के पास बरसाती पुलिया बनाए जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। इस मार्ग की ऊंचाई अधिक होने व सड़क पर गिट्टी पड़ी होने से वाहन फंस जाते हैं। राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं दोनों तरफ खाईं होने से हादसे का डर बना रहता है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा 85 लाख रुपये की लागत से बरसाती पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। 10 नवंबर को कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कराया था। दो दिनों से पुलिया निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा है। वहीं, पुलिया निर्माण के लिए खोदी गई जगह से सटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए संस्था ने वैकल्पिक मार्ग बनाया है। इस मार्ग में मिट्टी डालने के बाद पक्की ईंटें बिछा दी गई है। इसी मार्ग से ई रिक्शा, ऑटो, कार व दो पहिया सवार निकल रहे हैं। कई जगह सड़क बनते ही धंस गई है।
सड़क के दोनों तरफ खाईं है, सुरक्षा को लेकर बेरीकेडिंग भी नहीं कराई गई है। वैकल्पिक मार्ग से मुख्य सड़क पर आने के लिए चढ़ाई होने पर वाहन फंस जाते हैं। इससे हादसे का खतरा बना है। वहीं राहगीर गिरकर चुटहिल हो रहे है। जगनपुर निवासी राघव द्विवेदी ने बताया कि संस्था को पहले वाहनों के निकास के लिए मार्ग ठीक से बनाना चाहिए था।
विज्ञापन
वहीं, बनीपारा निवासी मुरारी ने बताया कि मार्ग के दाईं व बांई ओर खाई है। वहां बेरिकेडिंग भी नहीं लगी है। रात के समय हादसे का डर रहता है। इसी रास्ते में दो डिग्री काॅलेज भी है। इनमें परीक्षाएं चल रही है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्र- छात्राओं का आना जाना इसी मार्ग से है। लोकनिर्माण विभाग के जेई दिनेश यादव ने बताया कि ठेकेदार को बेरिकेडिंग लगाने के लिए बोला गया है। वैकल्पिक मार्ग भी ठीक कराया जाएगा। जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत हो।