फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vehicles are not safe at Central Station, car stolen from the stand

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन पर सुरक्षित नहीं वाहन, स्टैंड से कार चोरी

Wed, 04 Jun 2025 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Vehicles are not safe at Central Station, car stolen from the stand
कानपुर। सावधान, अगर आप सेंट्रल स्टेशन के पार्किंग स्थल पर अपना वाहन खड़ा कर बाहर जा रहे हैं तो ध्यान दें। आपका वाहन वहां सुरक्षित नहीं है। ऐसा हम नहीं बल्कि मंगलवार को हुई एक घटना के बाद आम लोग कह रहे हैं। दिल्ली से वापस लौटे एक शहरवासी की पार्किंग में खड़ी कार चोरी हो गई। स्टैंड संचालक ने पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

जब उन्होंने छानबीन की तो आरपीएफ थाने के सीसीटीवी कैमरे में एक कार ले जाते कैद हुआ। उन्होंने जीआरपी थाने में तहरीर दी है। गुलमोहर विहार निवासी कमल कुमार पांडेय 27 मई की रात 11:20 बजे कानपुर सेंट्रल के कैंट साइड स्थित पार्किंग में अपनी वैगनआर कार यूपी-78/एवी-8780 खड़ी कर परिवार सहित श्रम शक्ति एक्सप्रेस से नई दिल्ली गए थे। मंगलवार को वह श्रमशक्ति एक्सप्रेस से ही वापस आए। पार्किंग स्टैंड पहुंचे तो कार नहीं थी।
विज्ञापन

पूछने पर स्टैंड के कर्मचारी कोई उचित जवाब नहीं दे सके। छानबीन करते हुए जब आरपीएफ थाने के बाहर लगा सीसीटीवी खंगाला गया तो उसमें एक जून की रात 09:27 बजे एक व्यक्ति तीन नंबर गेट से कार निकालकर रेल बाजार की तरफ जाते दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 रुपये प्रति दिन किराया वसूला: कमल कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने कार ले जाने वाले का पीछा भी किया। स्टैंड के कर्मचारी ने उन्हें रसीद संख्या-26244 दी थी। कार पार्किंग के 60 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ले रहा था। ठेकेदार सचिन से जब कार के बारे में पूछा तो उसने भी कोई जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed