फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vegetable seller raped from the women, arrested

सब्जी विक्रेता ने महिला से किया रेप, गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 06 Sep 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
Vegetable seller raped from the women, arrested
नौबस्ता में शुक्रवार रात सब्जी विक्रेता अशोक कुमार पर महिला ने दुष्कर्म करने और विरोध पर पीटने का आरोप लगाया है। सीओ गोविंद नगर विशाल पांडेय का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपी सब्जी विक्रेता के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी महिला ने बताया कि वह पति के छोड़ने के बाद से एक डॉक्टर के प्लाट में रहकर लोगों के यहां चौका-बर्तन करके जीवन बसर कर रही हैं। इसी दौरान उसकी जान-पहचान अशोक से हो गई। महिला के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे वह सोने के लिए चारपाई बिछा रही थी, तभी अशोक बाउंड्री फांदकर घर में घुस आया और पीछे से आकर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर अशोक ने उसे जमीन पर गिरा दिया और पीटने के बाद उससे दुष्कर्म किया। फिर बाउंड्री फांदकर फरार हो गया। कुछ देर बाद हिम्मत करके डॉक्टर के घर पहुंची, दरवाजा खटखटाने पर भी गेट नहीं खुला तो सुबह तक इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह वह फिर डॉक्टर के पास पहुंची और अशोक की करतूत बताई। इसके बाद डॉक्टर उसे थाने ले गए। उधर पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर छापा मारा तो वह सोता मिला। पुलिस उसे थ्ााने ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed