{"_id":"691f724b241a0d0929066ef7","slug":"vegetable-prices-rise-during-wedding-season-tomatoes-worth-rs-30-per-kg-are-now-priced-at-rs-60-per-kg-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-134361-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सहालग में बढ़े सब्जियों के दाम, 30 वाला टमाटर 60 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सहालग में बढ़े सब्जियों के दाम, 30 वाला टमाटर 60 रुपये किलो
विज्ञापन
कानपुर देहात। सहालग का सीजन शुरू होते ही सब्जियों के बाजार में रौनक बढ़ गई है, लेकिन आम जनता की जेब पर इसका असर पड़ने लगा है। पिछले सात दिनों में 30 रुपये किलों बिकने वाला टमाटर 60 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसके साथ ही अन्य सब्जियों और फलों के दाम भी बढ़े हैं।
सब्जियों व फलों की बढ़ी मांग और तेजी से बढ़ते उपभोग के कारण फुटकर ही नहीं, थोक मंडियों में भी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। फुटकर बाजार में टमाटर, गोभी, हरी मटर, भिंडी और पालक जैसी प्रमुख सब्जियों की कीमत ऊपर चढ़ गईं हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सहालग के सीजन में शादी-ब्याह और भोज कार्यक्रमों में सब्जियों की मांग कई गुना बढ़ जाती है, जिससे कीमत अपने आप बढ़ जाती है। उधर, थोक मंडियों में आवक कम और मांग अधिक होने से दामों में तेजी बनी हुई है।
सदर बाजार में सब्जी विक्रेता मिराज ने बताया कि अगर कुछ दिनों में सब्जियों की आपूर्ति बढ़ती है, तो कीमतों में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन सहालग का सीजन रहने से फिलहाल सब्जियों के दाम ऊंचे रहने के आसार हैं। वहीं, अकबरपुर-रूरा मार्ग पर सब्जी विक्रेता शकील ने कुछ दिनों में लोकल स्तर पर तैयार हरी मटर व सब्जियां बाजार में आने लगेगी, तब इनके दाम कुछ कम हो जाएंगे। फिलहाल मंडी से ही सब्जियां महंगी मिल रही है। इससे फुटकर बाजार में भी लोगों को महंगे दाम पर बेचना मजबूरी है। फल विक्रेता मोहम्मद कैफ ने कहा कि फलों पर दिल्ली से ही रेट बढ़कर आ रहे हैं। सहालग के कारण रेट बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
फुटकर बाजार में फल व सब्जियों के दाम
फल- पहले - अब
कश्मीरी सेब- 60-150
संतरा-50-80
मौसमी-20-40
अंगूर-80-100
पपीता-30-50
अनार-80-160
अमरूद-40-60
-- -- -
सब्जी-पहले -अब
टमाटर-30-60
हरी मटर-120-140
शिमला मिर्च-70-100
गोभी-15-20
गाजर-45-60
सेम-80-120
बैगन-30-40