फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Veerangana Laxmibai Jhansi-Lucknow Express will run till Kanpur

Kanpur News: कानपुर तक चलेगी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस

Sat, 16 May 2026 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Veerangana Laxmibai Jhansi-Lucknow Express will run till Kanpur
कानपुर। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर विभिन्न आधारभूत संरचना कार्य किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर रेलवे ने कानपुर से होकर जाने वाली दो ट्रेनें आंशिक निरस्त की हैं। इसके अलावा 11 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। उधर, कटिहार-कुरेठा खंड में दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इस कारण कानपुर से होकर जाने वाली चार ट्रेनों का समय परिवर्तन किया गया है। साथ ही, अलग-अलग तिथियों में दो परिवर्तित मार्ग और एक देरी से चलेगी। ये सभी कानपुर सेंट्रल से होकर जाती हैं।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ 15 मई से 23 जून तक कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक ही आएगी। इसकी रिवर्स 64702 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी भी इसी अवधि में कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चलेगी। वहीं, 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर 18, 25 मई, एक, आठ, 15, 22 जून को बाराबंकी-मलहौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल होते हुए चलेगी। यह लखनऊ नहीं जाएगी। 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत बाराबंकी-मलहौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल 17, 24, 31 मई, सात, 14, 21 जून को बाराबंकी-मलहौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल होते हुए चलेगी। 15635 ओखा-गुवाहाटी 15, 22, 29 मई, पांच, 12, 19 जून को कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-मलहौर-बाराबंकी होते हुए चलेगी। 15668 कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस 20, 27 मई, तीन, दस, 17 जून को बाराबंकी-मलहौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल होते हुए चलेगी और लखनऊ नहीं जाएगी। इसके अलावा भी पांच अन्य ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी और लखनऊ नहीं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed