फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Varun murder case, Murder was committed by slitting the throat on the day of disappearance

वरुण हत्याकांड: लापता होने के दिन ही गला रेतकर की गई थी हत्या, पुलिस को आशंका- घर में छिपा है मर्डर का राज

Fri, 12 Jan 2024 11:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Jan 2024 11:47 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस की जांच के मुताबिक परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। आशंका है कि परिवार के किसी सदस्य को वरुण ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस वजह से उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Varun murder case, Murder was committed by slitting the throat on the day of disappearance
,varun murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सेन पश्चिपारा थाना क्षेत्र के वरुण (12) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। शव छह-सात दिन पुराना होने से अनुमान है कि वरुण की लापता होने वाले दिन ही हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया। उसकी श्वास नली कटने व अधिक खून बह जाने से मौत हो गई।

विज्ञापन

गुरुवार को शव का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें मौत की वजह स्पष्ट हुई। वारदात के खुलासे के लिए चार थानों समेत टीम को लगाया गया है। पुलिस को परिवार के एक करीबी पर शक है। न्यू आजादनगर निवासी वरुण चार जनवरी को घर से सामान लेने निकला था।
विज्ञापन

इसके बाद से लापता था। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार देर शाम सनिगवां गांव के पीछे बने नाले में वरुण का शव उतराता मिला था। पिता मनोज साथ में नहीं रहता था। पिता और मां ममता में विवाद चल रहा था। ममता बड़ी बेटी खुशी और इकलौते बेटे वरुण के साथ किराये पर अलग रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
गुरुवार को केपीएम के डॉ. रमेश कुमार और डॉ. मनोज कुमार ने पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक वरुण की श्वास नली कटने से उसकी मौत हुई थी। पुलिस मान रही है कि किसी करीबी ने वरुण की हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया होगा।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया
नाले में पानी भरा होने से वरुण का शव दिखाई नहीं दिया। जब पानी कम हुआ तब शव लोगों को नजर आया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले के खुलासे के लिए नौबस्ता, बिधनू, सेन पश्चिम पारा, चकेरी और सर्विलांस की पांच टीमें बनाई गई हैं। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने जल्द खुलासे की बात कही है।

परिवार की रंजिश नहीं, घर में छिपा है हत्या का राज
पुलिस की जांच के मुताबिक परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। आशंका है कि परिवार के किसी सदस्य को वरुण ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस वजह से उसकी हत्या कर दी गई। हत्या की कोई और मजबूत वजह पुलिस के सामने नहीं आ रही है। कुछ मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। फिलहाल, परिजन शव को मूल निवास फतेहपुर लेकर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed