वरुण हत्याकांड: मास्टर माइंड पंचू को उठाया, पुलिस का पकड़े जाने से इन्कार, जल्द होगा गिरफ्तारी का खुलासा
Kanpur News: सेन पश्चिम पारा में 10 जनवरी को हुए वरुण हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पंचू को उठा लिया है। हालांकि पुलिस अभी पकड़े जाने से इन्कार कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में वरुण (12) की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी गांजा तस्कर पंचू को पुलिस ने उठा लिया है। हालांकि पुलिस पंचू के पकड़े जाने की बात से इन्कार कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पंचू और उसकी पत्नी की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार निवासी वरुण की चार जनवरी को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने शव को बंबा में बहा दिया था। पुलिस ने 16 जनवरी को वारदात का खुलासा करते हुए दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पुलिस का कहना था कि वरुण की मां ममता और गणेशपुर निवासी पंचू के करीबी रिश्ते थे। पंचू उसके घर में पिता की तरह रहता है। कुछ दिन पहले ममता ने वरुण के लिए पंचू से उसकी संपत्ति में हिस्सा मांगा था। इसी बात से नाराज पंचू की पत्नी ने वरुण की हत्या की साजिश रची थी।
जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का खुलासा होगा
पंचू ने साथियों के साथ मिलकर वरुण की हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने हत्यारोपी पंचू को उठा लिया है। उससे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का खुलासा होगा। बता दें कि पंचू और साथियों ने गला रेत कर हत्या की थी और शव नाले में फेंककर सभी फरार हो गए थे।