{"_id":"67cf4546322a88bfb40e8743","slug":"vandalism-stone-pelting-in-a-womans-house-report-filed-against-10-including-a-lawyer-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1033202-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महिला के घर में तोड़फोड़, पथराव, अधिवक्ता समेत 10 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महिला के घर में तोड़फोड़, पथराव, अधिवक्ता समेत 10 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर के इंदिरानगर निवासी महिला ने एक अधिवक्ता समेत उसके 10 साथियों के खिलाफ घर पर पथराव, तोड़फोड़ समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंदिरानगर बालाजीपुरम निवासी बबिता कनौजिया ने बताया कि उनके पति राजपूत रेजीमेंट सेंटर फतेहगढ़ में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। वह अक्सर घर से बाहर रहते हैं। घर पर वह तीन बच्चों के साथ रहती हैं। वह अपने मकान के आगे पार्किंग के लिए निर्माण करवा रही थीं तभी तीन मार्च को घर के सामने रहने वाले अधिवक्ता अभिषेक मोहन डग अपने कई साथियों के साथ घर आए और गालीगलौज कर धमकी देने लगे। विरोध पर काम कर रहे मजदूरों को मारपीट कर भगा दिया। चार मार्च को पुलिस चौकी पर सूचना दी।
इससे नाराज आरोपियों ने पांच मार्च की रात 9:30 बजे निर्माणाधीन दीवार गिराते हुए घर पर पथराव कर दिया। यही नहीं, हमलावर अवनीश दीक्षित के नाम से धमकी देते हुए मकान खाली करने के लिए कहने लगे। पुलिस कमिश्नर से शिकायत पर पुलिस ने अधिवक्ता, पड़ोसी तिवारी उर्फ नाना, राहुल कश्यप और उनके सात अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।