फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   V Warriors won the match thanks to Vinay's batting.

Kanpur News: विनय की बल्लेबाजी से वी वॉरियर्स ने जीता मैच

Tue, 20 Oct 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
V Warriors won the match thanks to Vinay's batting.
कानपुर। यूनाइटेड चैंपियनशिप लीग (यूसीएल) सीजन-2 जेएमडी वर्ल्ड स्कूल ग्राउंड पर खेली जा रही है। सोमवार को खेले गए मैच में वी वॉरियर्स-यूसीएल ने फ्रेंड्स एकादश को 68 रन से हराया। वी वॉरियर्स ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 256 रन बनाए। फ्रेंड्स एकादश की टीम 27.1 ओवर में 188 रन पर ही सिमट गई। वी वॉरियर्स की ओर से विनय चौबे ने 49 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए।
विज्ञापन



वी वॉरियर्स टीम के लिए रोहित धवन ने भी 31 गेंदों पर पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 54 रन ठोंके। अमर पांडेय ने 32 और महेंद्र सिंह चंदेल ने 24 रन का योगदान दिया। फ्रेंड्स एकादश के सुमित गुलाटी ने चार विकेट लिए। 257 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स एकादश की शुरुआत खराब रही। टीम ने छह बल्लेबाज 73 रन जोड़कर पैवेलियन लौट गए। युवराज नथानी ने 45 गेंदों पर 54 और तरुण आनंद ने 24 गेंदों पर 36 रन बनाकर संघर्ष किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन


वी वॉरियर्स के अनुभव दीक्षित ने छह ओवर में एक मेडन के साथ 32 रन देकर चार विकेट चटकाए। सौरभ ने तीन और गोलू ने दो विकेट हासिल किए। विनय चौबे को भी एक विकेट मिला। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर वी वॉरियर्स ने मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed