फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uttarakhand resident youth murdered in Unnao

उत्तराखंड निवासी युवक का उन्नाव में मिला शव, लुटेरों ने पर्यटक होने का झांसा देकर बुक कराई थी इनोवा

Mon, 12 Nov 2018 10:33 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand resident youth murdered in Unnao
मृतक की फाइल फोटो
यूपी के उन्नाव जिले में अजगैन कोतवाली क्षेत्र में सात दिन पहले हाईवे किनारे हत्याकर फेंके गए एक युवक के शव की पहचान हो गई है। युवक उत्तराखंड के शिवनगर जिले का रहने वाला था। वह एक ट्रैवेल एजेंसी में चालक था। उत्तराखंड पुलिस के साथ आए मृतक के पिता ने कपड़ों, घड़ी और फोटो से बेटे के शव की शिनाख्त की। मृतक के मोबाइल की आखिरी लोकेशन रायबरेली जिले के किशनगंज की पाई गई है। उत्तराखंड पुलिस रायबरेली के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन



बीती 4 नवंबर को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास करीब 28 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसकी हत्या किसी नुकीले हथियार से सिर में वार करके की गई थी। घटना के सात दिन बाद जांच करते हुए उत्तराखंड के रुद्रपुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर कमलेश भट्ट टीम के साथ अजगैन थाने पहुंचे। उन्होंने चार नवंबर को मिले शव की फोटो और उसके कपड़े और अन्य सामग्री निकलवाई।
विज्ञापन



पुलिस के साथ आए उत्तराखंड के जिला शिव नगर के थाना रुद्रपुर निवासी अहसान अली ने मृतक की पहचान अपने बेटे फहीम अहमद के रूप में की। उन्होंने बताया कि फहीम उनका इकलौता बेटा था। वह हल्दी पंतनगर निवासी रजनीश सिंह की ट्रैवेल एजेंसी में इनोवा कार चलता था। 2 नवंबर को कुछ लोगों ने फोन पर बात करते उसे महाराणा चौक से उत्तराखंड से इलाहाबाद जाने के लिए बुक कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस टीम रायबरेली से बरेली भी जाएगी

अहसान के मुताबिक 3 नवंबर को सुबह 11 बजे बात की तो फहीम ने रायबरेली जिले में होने की बात बताई थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद रुद्रपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक फहीम के मोबाइल की आखिरी लोकेशन रायबरेली जिले के किशनगंज की पाई गई है। जबकि कार की लोकेशन 4 नवंबर को बरेली जिले के फतेहगंज तक ही ट्रेस हो पाई है।

अजगैन एसओ अनिल सिंह ने बताया कि अनुमान है कि लुटेरों ने पर्यटक होने का झांसा देकर गाड़ी बुक कराई और इनोवा कार लूटने के बाद फहीम की हत्या करके शव को किसी वाहन से लाकर यहां फेंक दिया। बताया कि उत्तराखंड पुलिस टीम रायबरेली गई है वहां से बरेली भी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed