फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uttar Pradesh team wins first place in National Nunchaku Championship

Kanpur News: नेशनल नानचाकू चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम प्रथम

Tue, 03 Feb 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh team wins first place in National Nunchaku Championship
कानपुर। नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से कोपेइस्टेट दादानगर में 30 जनवरी से एक फरवरी तक चतुर्थ नेशनल नानचाकू चैंपियनशिप एवं रेफरी-जज टेक्निकल सेमिनार और परीक्षा आयोजित हुई। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने सर्वाधिक पदक जीतकर ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन


इसके अलावा हरियाणा द्वितीय, ओडिशा तृतीय और महाराष्ट्र की टीम ने चतुर्थ स्थान पाया। कार्यक्रम का शुभारंभ नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. रोहित सक्सेना, अध्यक्ष विजय कपूर और कार्तिक कपूर ने किया। खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए गए। एशिया स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को नानचाकू एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश कुमार पुरी ने ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान समेत करीब 22 राज्यों से 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन तकनीकी सेमिनार और रेफरी-जज परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया और सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की। आयोजन में सभी राज्यों के महासचिव, अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed