{"_id":"68c72a898c2ca3dce30f1dd5","slug":"uttar-pradesh-team-dominates-the-national-darts-championship-kanpur-news-c-362-1-ka11003-131216-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नेशनल डार्ट्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नेशनल डार्ट्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का दबदबा
विज्ञापन
कानपुर। कोलकाता के डीकेएस क्लब में 18 से 22 जुलाई तक 25वीं नेशनल डार्ट्स प्रतियोगिता खेली गई। इसमें उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य को ट्रॉफी दिलाई। प्रतियोगिता में 15 राज्यों के 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
इस बार प्रतियोगिता विशेष रही। दरअसल भारत में डार्ट्स खेल ने 25 वर्ष पूरे किए। प्रतियोगिता का शुभारंभ कोलकाता के विधायक देबाशीष कुमार ने किया। सचिव प्रशांत साह ने बताया कि डार्ट्स को वर्ल्ड पुलिस गेम्स और वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में शामिल किया गया है। बताया कि 2026 में इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड संयुक्त रूप से डार्ट्स कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन करेंगे। कानपुर डार्ट्स संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सभी वर्गों में पदक जीतकर कानपुर के शैलेश कुमार ने ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्राप्त किया।
विजेता खिलाड़ी
-यूथ वर्ग में कानपुर की अदीबा ने हरियाणा की अर्जुन को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता।
-सीनियर बालिका वर्ग में उन्नाव की महिमा गौतम ने बंगाल की मुस्कान को 3-0 से पराजित किया।
-बालिका युगल वर्ग में महिमा गौतम और नेहा गौतम उपविजेता रहीं।
-वेटेरन वर्ग में गाजियाबाद के राम सिसोदिया क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे और शीर्ष चार में जगह बनाई।
-बालक वर्ग में कानपुर के आर्यन साहू ने बंगाल के दीप कुमार शॉ को मात देकर खिताब जीता।