फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uttar Pradesh team announced for National Powerlifting Championship

Kanpur News: राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम घोषित

Tue, 13 Jan 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh team announced for National Powerlifting Championship
कानपुर। उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से 11 जनवरी को कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायल के आधार पर प्रदेश की पावरलिफ्टिंग टीम का चयन किया गया है। चयनित टीम 16 जनवरी से हरिद्वार में होने वाली राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में कानपुर, हापुड़, लखनऊ, सहारनपुर और सीतापुर के कुल 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें कानपुर से देवाशीष शुक्ला, प्रियांशु पाठक, प्रांकर गुप्ता, प्रत्युष राठौर, आदित्य शर्मा, एस. अभिषेक, आचमन वाजपेयी, आदित्य प्रकाश सिंह, अभिषेक विश्वकर्मा, माइकल डिसूजा, मनीष मिश्रा, सुधांशु आर्य, विराज शुक्ला, शोभित सिंह, मयंक गुप्ता, पीयूष राजपूत व विजय त्रिवेदी शामिल हैं। हापुड़ से अंकित कुमार, शिव सिंह, इरशाद, गोविंद, प्रदीप कुमार, राजेंद्र को जगह दी गई है। लखनऊ से मोहित वर्मा, विक्रांत पांडेय, अंबुज कुमार वर्मा, काजल भारती, निपुण सप्रू, प्रियांशु, अनिकेत, अंकित और सहारनपुर से समीर, प्रियांशु पाठक, तनिष, रुद्र त्यागी, समीर मलिक एवं सौरभ धीमान, सीतापुर से कुंवर सिंह, जाकिर गाजी को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


महिला वर्ग में हापुड़ और कानपुर की आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिनमें हापुड़ से हेमलता गोस्वामी, कानपुर से पावनी मिश्रा, याति शुक्ला, जिया सिंह, गौरी राजवंशी, दिव्या गौतम, तनु शुक्ला और अनन्या राज दीक्षित शामिल हैं। टीम का कोच राजिंदर कुमार को और हापुड़ के अनमोल पांडेय को मैनेजर नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से राहुल कुमार शुक्ला, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, मनीष मिश्रा, मुकेश कुमार, रीता सिंह, सुधांशु आर्य, राहुल तिवारी और शोभित वर्मा रेफरी की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed