{"_id":"5bb8da85867a556820101468","slug":"uttar-pradesh-police-torture-case-at-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों की बर्बरताः सीओ के सामने पीड़ित ने बयां किया दर्द , 'इस कदर रात भर ढाया जुल्म'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों की बर्बरताः सीओ के सामने पीड़ित ने बयां किया दर्द , 'इस कदर रात भर ढाया जुल्म'
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में युवक को कोतवाली परिसर के एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटने के मामले में जांच शुरू हो गई है। शनिवार को गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचे सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने फोन कर पीड़ित सुरेश को मौके पर बुलाया तो उसने शरीर के जख्म दिखाकर सिपाहियों की बर्बरता की कहानी बयां कर दी। पीड़ित ने घटनास्थल से लेकर बंधक बनाए गए कमरे तक की पहचान की। उसने बताया कि किस तरह उस पर पुलिस ने रात भर जुल्म ढहाया। सुरेश के जख्म देख व आपबीती सुनने के बाद सीओ भी चौंक गए। उन्होंने आरोपी सिपाहियों को कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी। सूत्रों के मुताबिक सीओ की जांच में सिपाही दोषी पाए गए हैं।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पलटेपुर्वा निवासी सुरेश को तीन अक्तूबर को कोतवाली में तैनात सिपाहियों ने एक युवक के कहने पर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा था। इससे वह जख्मी हो गया था। पीड़ित ने ट्विटर पर सीएम और डीजीपी से लेकर पीएमओ आफिस तक शिकायत की थी। शनिवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने प्रकरण की जांच सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति को दी। शनिवार सुबह नौ बजे सीओ जांच करने कोतवाली पहुंचे। तिर्वा रोड पर विवाद वाले स्थान पर कोतवाल आरबी सिंह के साथ चिकन की दुकान के सामने सीओ ने दुकानदार आदेश व कर्मचारी बीरू के बयान दर्ज किए।

इंसाफ की आस में कलक्ट्रेट पहुंचा सुरेश
विवाद वाले स्थान पर दुकानदारों के बयान दर्ज करते सीओ सिटी, साथ में मौजूद पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने पीड़ित सुरेश से पूछताछ की। सुरेश ने बताया कि तिर्वा रोड पर नशे में चावल मंडी निवासी एक जनरल स्टोर संचालक से विवाद हो गया था। संचालक और सुरेश दोनों शराब के नशे में थे। गाली-गलौज के बाद हुई मारपीट के बाद जनरल स्टोर संचालक ने फोन कर कोतवाली में तैनात एक सिपाही को बुला लिया। सादे कपड़े में पहुंचे सिपाही और संचालक ने मौके पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद कोतवाली में तैनात अन्य सिपाही आ गए। सिपाही उसे बंधक बनाकर कमरे में ले गए। यहां पूरी रात बेरहमी से पीटा गया।
सुबह कोतवाली लाकर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। सीओ आरोपी सिपाही के कमरे पर भी पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद सिपाही के बयान दर्ज किए। वहीं सीओ के जांच करने की जानकारी मिलते ही जनरल स्टोर संचालक गायब हो गया। उसे तलाशने के लिए सीओ ने कोतवाल आरबी सिंह को निर्देश दिए हैं। सूत्रों की मानें तो सीओ ने सुबह नौ बजे से शाम पांच तक मामले की जांच पूरी ली है। जल्द वह एसपी को जांच सौंपेंगे। आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई है। जल्द पुलिस अधीक्षक को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
इंसाफ की आस में कलक्ट्रेट पहुंचा सुरेश
गुरसहायगंज कोतवाली के सिपाहियों की बर्बरता का शिकार हुए सुरेश के जख्मों को देखकर हर कोई सिपाहियों को कोसने लगता है। इंसाफ न मिलने पर शनिवार को जख्मी हालत में सुरेश कलक्ट्रेट पहुुंचा। यहां डीएम के न मिलने से वह इंतजार करने लगा। तभी सीओ सिटी ने उसे फोन कर गुरसहायगंज कोतवाली में बुला लिया।