{"_id":"5ea06dd80a5f31166b64e33e","slug":"uttar-pradesh-government-had-provided-300-rapid-anti-body-test-kits-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश सरकार ने औरैया में मुहैया कराई थीं 300 रैपिड एंटी बाडी टेस्ट किट, अब रोकी गई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश सरकार ने औरैया में मुहैया कराई थीं 300 रैपिड एंटी बाडी टेस्ट किट, अब रोकी गई जांच
Wed, 22 Apr 2020 09:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यक्ति के अंदर कोरोना वायरस से लडने की क्षमता जानने के लिए होने वाले रैपिड एंटी बाडी टेस्ट पर रोक लगा दी गई है। यह किट व्यक्ति के शरीर में लक्षण की सही जानकारी करने में कामयाब नहीं हो रही है। औरैया जिला प्रशासन व स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि केंद्र से टीमें आएंगी और हॉट स्पाट क्षेत्रों में जाकर टेस्ट करेंगी।
उनकी रिपोर्ट के बाद ही व्यवस्थाओं को सामान्य किया जाएगा। गौरतलब है कि 19 अप्रैल को कोटा राजस्थान से अपने घर पहुंचने वाले छात्रों का रैपिड एंटी बाडी टेस्ट कराया गया था। साथ ही हॉटस्पाट क्षेत्रों की तीन फीसदी आबादी की रैपिड एंटी बाडी टेस्ट कराया जाना है।

20 अप्रैल को उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त हुई 300 किटों में 64 छात्रों की रैपिड एंटी बाडी टेस्ट कराया गया था। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिस पर जिला प्रशासन ने सभी को घर भेज दिया था। इधर जिला प्रशासन ने हॉट स्पाट क्षेत्रों में भी रैपिड एंटी बाडी टेस्ट कराने की तैयारी कर ही रही थी कि तभी शासन ने जिले के अधिकारियों को यह टेस्ट कराने से रोक दिया है।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि हाल फिलहाल रैपिड एंडी बाडी टेस्ट को रोका गया है। शासन से भेजी गई किटों को सुरक्षित रखा दिया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि किट से रैपिड एंटी बाडी टेस्ट की प्रक्रिया को रोकने का आदेश शासन से प्राप्त हुआ है।
दिल्ली से इस जांच के लिए टीमें औरैया आएंगी। यह टीमें 23 से 25 अप्रैल तक जिले में रुकेंगी। यह टीमें हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जाकर तीन फीसदी आबादी का टेस्ट करेंगी। उन्हीं रिपोर्ट के आधार पर ही कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।