{"_id":"6a18a0887f1c4cc12206337e","slug":"ursula-woman-patient-withdraws-complaint-against-doctor-for-taking-money-kanpur-news-c-362-1-ka11001-148570-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: उर्सला में महिला रोगी ने वापस ली डॉक्टर के पैसे लेने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: उर्सला में महिला रोगी ने वापस ली डॉक्टर के पैसे लेने की शिकायत
विज्ञापन
- रोगी ने डॉक्टर को लिखकर दिया कि उसे गलतफहमी हो गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। उर्सला अस्पताल के नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश वर्मा पर लगे आरोप महिला रोगी सुनीता देवी ने गुरुवार को वापस ले लिए। फतेहपुर निवासी सुनीता देवी ने पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने दूसरों के बहकावे में आकर गलत शिकायत की थी। अब उन्हें डॉक्टर से कोई शिकायत नहीं है।
तीन दिन पहले सुनीता देवी ने डॉ. वर्मा पर ऑपरेशन के नाम पर 50 हजार रुपये वसूलने, ऑपरेशन करने और ओटी में गला दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। तीसरा आरोप था कि डॉक्टर ने फतेहपुर में 500 रुपये फीस लेकर प्राइवेट ऑपरेशन की बात कही थी। गुरुवार को सुनीता देवी ने इन आरोपों को गलतफहमी बताया। डॉ. राजेश वर्मा ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि उन्होंने कोई पैसे नहीं लिए। बताया कि ऑपरेशन सही किया गया था और वह जांच के लिए भी तैयार थे। रोगी को गलतफहमी हुई थी, उसने माफी मांगी है। मामले में निदेशक डॉ. बीसी पाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।