फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UPTTI: Employment Opportunities Opening Up in the Textile Sector

यूपीटीटीआई : टेक्सटाइल के क्षेत्र में खुल रहे रोजगार के अवसर

Sun, 12 Apr 2026 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
UPTTI: Employment Opportunities Opening Up in the Textile Sector
सिल्वर जुबली समारोह में शामिल पूर्व छात्र। - फोटो : संस्थान
कानपुर। उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी संस्थान (यूपीटीटीआई) में वर्ष 2001 बैच के बीटेक छात्रों के लिए शनिवार को सिल्वर जुबली समारोह आयोजित हुआ। इसें 33 पुरातन छात्रों ने शिरकत कर वर्तमान में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि तकनीक बढ़ने से टेक्सटाइल के क्षेत्र में रोजगार के अवसर खुल रहे हैं। यह समय इनोवेशन का है। खूब दिल लगाकर पढ़ें और अपनी श्रेष्ठता साबित करें।
विज्ञापन



संस्थान के निदेशक जी. नलनकिल्ली ने कहा कि संस्थान की प्रगति में पूर्व छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनका अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह के दौरान पूर्व छात्रों ने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए कौशल विकास, कॅरिअर निर्माण और वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप तैयारी करने की सलाह दी। पूर्व छात्र अमित सिंह ने कोई दीवाना कहता है... कविता सुनाई। वहीं इंटरैक्टिव सत्र में छात्रों ने पूर्व छात्रों से संवाद कर अपने कॅरिअर संबंधी सवालों के जवाब पाए।
विज्ञापन



पूर्व छात्रों ने संस्थान के विकास पर भी विचार-विमर्श किया। अपनी पुरानी यादों, हॉस्टल जीवन, निकनेम और कैंपस अनुभवों को साझा कर कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया। संस्थान को दो एसी भी भेंट किए। मौके पर संस्थान के निदेशक सहित प्रो. जेपी सिंह, प्रो. गोपाल दीक्षित, प्रो. बीडी दीक्षित, प्रो. अलका, प्रो. वीके मल्होत्रा और प्रो. आलोक कुमार ने पूर्व छात्रों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले पुरातन छात्र, विशेषज्ञता पर दें ध्यान, जॉब गारंटी हुई बेहतर

यह समय इनोवेटिव प्रोडक्ट्स का है इस लिए विशेषज्ञता पर ध्यान देना जरूरी है। - अश्विनी मित्तल, चेन्नई की एक कंपनी में यूनिट हेड

टेक्सटाइल के साथ फाइबर, गारमेंट और केमिकल जैसे क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर हैं। - प्रदीप कुमार, भीलवाड़ा की एक कंपनी में सीनियर जनरल मैनेजर

समय के साथ ही जॉब गारंटी बेहतर हुई है और इस सेक्टर में पहले से स्थिरता आई है। - इसरार अहमद, ओएफसी में जूनियर वर्क्स मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed