फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UPS Aliyapur team was the winner in the senior boys category.

Kanpur News: सीनियर बालक वर्ग में यूपीएस अलीयापुर की टीम रही विजेता

Mon, 22 Dec 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 22 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
UPS Aliyapur team was the winner in the senior boys category.
पुखरायां। अकबरपुर डिग्री कॉलेज मैदान में सोमवार को परिषदीय विद्यालयों का खेल प्रदेश प्रीमियर लीग के तहत द राइट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें यूपीएस अलीयापुर सीनियर बालक वर्ग विजेता रही। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला यूपीएस अलीयापुर और यूपीएस जलालपुर नागिन टीम के बीच खेला गया। जिसमें अलीयापुर टीम ने जीत दर्ज की और लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक पहुंची। सीनियर बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला माचा की टीम और यूपीएस अलीयापुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें यूपीएस अलीयापुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में यूपीएस भोगनियापुर, यूपीएस माती, यूपीण्स आलमचंदपुर, यूपीएस सरवन खेड़ा, यूपीएस गोगूमऊ और यूपीएस विक्रमपुर सहित विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। जिसका आयोजन डायट, बेसिक शिक्षा विभाग और द राइट पिच टीम का सामूहिक प्रयास महत्वपूर्ण रहा। टीआरपी निदेशक शुभंकर पॉल, सीईओ पल्लवी ने सहयोग किया। प्रोग्राम लीड हिमांशु और प्रोग्राम एसोसिएट अंकित सचान ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट की ओर से सुपरविजन के लिए नामित कार्यक्रम नोडल अरुण कुमार और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नामित नीतू कटियार की देख रेख खेल का आयोजन हुआ। स्कूल फेलोज- गौरांग, परशुराम, शिवम पाल, शिवा, राहुल, सतीश, अक्षय, नरेश, बुद्धशील, हिमांशु सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed