{"_id":"6ac2bfb226c05b6ed507c0d7","slug":"uproar-over-youths-death-at-private-hospital-five-injured-in-stone-pelting-kanpur-news-c-362-1-ka11025-158056-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: निजी अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, पथराव में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: निजी अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, पथराव में पांच घायल
विज्ञापन
कानपुर। बारासिरोही के रुद्रा अस्पताल में भर्ती युवक की रविवार रात मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें मृतक के मौसा, दो मौसेरे भाई और दो अस्पताल संचालक घायल हो गए। मरीज के परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर पत्थर चलाने के आरोप लगाए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया। घायलों को कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
कानपुर देहात के मैथा निवासी प्रांशु यादव उर्फ अंकित (25) छह दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजन ने उसे रुद्रा अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घरवालों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल के अन्य संचालक आ गए। मृतक के परिजन का आरोप है कि लापरवाही की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से मारपीट के बाद पथराव किया गया। मृतक के मौसा रिटायर दरोगा बलवान सिंह और उनके बेटे डॉ. आशू यादव व अंकित यादव घायल हो गए। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के घरवालों ने लापरवाही के चलते युवक की मौत का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
बिना पंजीयन संचालन का आरोप
रिटायर दरोगा बलवान सिंह का आरोप है कि अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा है। लापरवाही से मौत हुई है। शिकायत करने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से आए अराजक तत्वों ने परिजनों के साथ मारपीट कर उन पर पथराव किया।
विज्ञापन
--
युवक की हालत बिगड़ने पर न्यूरो सर्जन को बुलाया गया था। इसी दौरान मरीज की मौत हो गई। मरीज के परिजनों की ओर से पथराव और मारपीट की गई है।
नवनीत यादव, अस्पताल संचालक