{"_id":"63766f14a3b0563e8b63b1d7","slug":"uproar-in-the-district-hospital-over-the-death-of-a-young-man-kanpur-news-knp7288474176","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
कन्नौज। युवक की मौत पर परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। चिकित्सकों ने दावा किया परिजन मृत अवस्था में युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
सदर कोतवाली क्षेत्र के दीदारगंज निवासी सचिन (20) की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे कार से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक हरि माधव शरण और फार्मासिस्ट उपेंद्र पटेल ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रोहित कुमार पहुंच गए और परिजनों को शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि परिजन युवक को मृत हालत में लेकर पहुंचे थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।