फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar expected in Municipal Corporation executive meeting; councilors set to corner the Municipal Commissioner.

Kanpur News: नगर निगम कार्यकारिणी में हंगामे के आसार, नगर आयुक्त को घेरेंगे पार्षद

Tue, 20 Oct 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar expected in Municipal Corporation executive meeting; councilors set to corner the Municipal Commissioner.
कानपुर। नगर निगम की 24 अक्तूबर को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में कई मुद्दों पर हंगामे के आसार हैं। कन्वेंशन सेंटर को चयनित कंपनी को हैंडओवर करने, घर-घर कूड़ा उठान के टेंडर और समितियों को भंग करने के मामलों में पार्षद नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से जवाब मांगने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन



नगर आयुक्त और महापौर प्रमिला पांडेय के बीच पिछली कार्यकारिणी की बैठक में कई मुद्दों पर विवाद देखा गया था। घर-घर कूड़ा उठान और कन्वेंशन सेंटर के टेंडर को लेकर भी तनातनी है। वार्ड-65 के पार्षद और कार्यकारिणी के उपसभापति अभिनव शुक्ला (गोलू) 12 साथी पार्षदों के सहयोग से नगर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी कर चुके हैं। पार्षदों का आरोप है कि घर-घर कूड़ा उठान का ठेका कंपनी को देने के साथ मंगल भवन सहित अन्य समितियों को भंग कर दिया गया।
विज्ञापन


हॉट मिक्स प्लांट के टेंडरों की जांच के लिए गठित समिति भी समाप्त कर दी गई। पार्षदों का कहना है कि यह सभी निर्णय कार्यकारिणी या सदन की स्वीकृति से हुए थे। इन्हें निरस्त करने से पहले जानकारी दी जनी चाहिए थी पर ऐसा नहीं हुआ। आरोप है कि नगर आयुक्त कार्यकारिणी में कुछ कहते हैं और बाहर आकर बयान बदल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसआईटी पर भी उठाए सवाल

नगर निगम में 125 करोड़ रुपये के टेंडर घोटाले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) पर कार्यकारिणी के 12 पार्षदों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने महापौर प्रमिला पांडेय को पत्र भेजकर इसका आधार और जांच की स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है। पार्षद वंदना शर्मा, नीरज कुरील, मनीष मिश्रा, ज्योति पासवान और कुंती निषाद सहित अन्य ने कार्यकारिणी में इस मुद्दे पर चर्चा कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed