फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar at the house of the gang rape victim, firing several rounds, pressure is being created to withdraw the

UP: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के घर पर उत्पात, तमंचे से कई राउंड फायरिंग, मुकदमा वापस लेने का बना रहे दबाव

Fri, 02 Jun 2023 11:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Jun 2023 11:18 AM IST
सार

Unnao News: 30 अक्तूबर 2017 को 15 वर्षीय किशोरी से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में एक आरोपी जेल में है और दो जमानत पर बाहर हैं। वहीं, आरोपियों के द्वारा पीड़ित परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Uproar at the house of the gang rape victim, firing several rounds, pressure is being created to withdraw the
फायरिंग कर आरोपी फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव के शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात बाइक सवार तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता के घर पहुंच कर दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए उत्पात मचाया। पीड़िता की मां का आरोप है कि इन युवकों ने तमंचे से फायरिंग भी की।

विज्ञापन

ग्रामीणों को आता देखकर भाग गए। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुष्कर्म के इस मामले में एक आरोपी जेल में निरुद्ध है, दो जमानत पर बाहर हैं। आजाद मार्ग स्थित एक गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी 30 अक्तूबर 2017 को घर में अकेली थी।
विज्ञापन

तभी गांव के तीन युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की मां ने गांव के वीरेंद्र यादव, रवि यादव व प्रदीप के खिलाफ गंगाघाट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी प्रदीप व वीरेंद्र जमानत पर बाहर हैं, जबकि रवि यादव जेल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने का प्रयास
29 मई को उन्नाव कचहरी में मुकदमे की तारीख पर तीनों आरोपी मिले थे और मुकदमा वापस न लेने पर पीड़िता की मां को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की देर रात एक बाइक पर सवार तीन युवक हेलमेट लगाकर उसके घर पहुंचे।

तमंचे से फायरिंग की, डरा सहमा है परिवार
मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए उत्पात मचाया। आरोप है कि दो युवकों ने तमंचे से फायरिंग भी की। शोरशराबा सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर भाग गए। घटना के बाद से पूरा परिवार डरा सहमा है। उधर, गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस तैनात रही, आरोपी फायरिंग कर भागे
सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। बुधवार की रात भी घटना के समय कोतवाली में तैनात सिपाही वीरेंद्र मिश्रा व पूजा की ड़्यूटी थी। सिपाहियों का कहना है कि सभी घर के अंदर थे, अचानक शोरगुल हुआ और फायरिंग हुई। इसके बाद फायरिंग करने वाले भाग गए।

पुलिस कर्मी के पास नहीं था सरकारी असलहा
बताया जा रहा है कि जिस समय घटना हुई किसी भी पुलिस कर्मी के पास सरकारी असलहा नहीं था। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वालों वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed