फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UPMRC, Diversion in double culvert for 10 months, through alternative routes Vehicles will come out

Kanpur: डबल पुलिया में 10 महीने के लिए डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों से निकलेंगे वाहन, इस तरह रहेगी व्यवस्था

Sat, 20 Apr 2024 11:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Apr 2024 11:10 PM IST
सार

Kanpur News: डबल पुलिया से विजयनगर चौराहे की तरफ जाने वाले वाहन गल्ला मंडी चौराहे के पास स्थित अखिलेश्वर मंदिर से बाएं मुड़कर सेंट्रल पार्क पहुंचकर दाएं मुड़ जाएंगे। इसके बाद सेंट्रल पार्क रोड पर आगे बढ़ते हुए दाएं मुड़कर कर्जन रोड पर जाना होगा।

विज्ञापन
UPMRC, Diversion in double culvert for 10 months, through alternative routes Vehicles will come out
डबल पुलिया में लागू किया यातायात डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने शनिवार को डबल पुलिया पर भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए यातायात डायवर्जन कर दिया। यह डायवर्जन 10 महीने के लिए लागू किया गया है, तब तक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकलना पड़ेगा।

विज्ञापन

उधर, डायवर्जन के लिए मेट्रो ने बैरिकेडिंग, साइनेज बोर्ड और ट्रैफिक मार्शल की तैनाती के साथ ही आने-जाने के लिए पैदल मार्ग, स्लिप रोड की व्यवस्था की है। कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के तह रावतपुर-डबल पुलिया भूमिगत सेक्शन के अंतर्गत डबल पुलिया मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया, जिसे यातायात पुलिस की स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन

इस तरह रहेगा डायवर्जन
डबल पुलिया से विजयनगर चौराहे की तरफ जाने वाले वाहन गल्ला मंडी चौराहे के पास स्थित अखिलेश्वर मंदिर से बाएं मुड़कर सेंट्रल पार्क पहुंचकर दाएं मुड़ जाएंगे। इसके बाद सेंट्रल पार्क रोड पर आगे बढ़ते हुए दाएं मुड़कर कर्जन रोड पर जाना होगा। यहां से कल्याणपुर-विजय नगर रोड से विजयनगर चौराहा पहुंचेंगे।

6.6 मीटर चौड़ी स्लिप रोड दी गई है
नमक फैक्ट्री चौराहा की तरफ आने वाले वाहनों के लिए गल्ला मंडी चौराहे से अखिलेश्वर मंदिर तक 6.6 मीटर चौड़ी स्लिप रोड दी गई है। इसके अलावा वाहन गल्ला मंडी चौराहा से बाएं बाएं मुड़कर गुरुकृपा से दाहिने जाने वाली सड़क पर सीधे आगे बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed