फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   upcatet

यूपीकैटेट : परीक्षा केंद्रों पर खिंचेगी की फोटो, काउंसलिंग के वक्त होगा मिलान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
upcatet
खबर दिव्यांश सिंह यूपीकैटेट : परीक्षा केंद्रों पर खिंचेगी की फोटो, काउंसलिंग के वक्त होगा मिलान - छह शहरों के 29 केंद्रों पर 20831 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा संवाद न्यूज एजेंसी कानपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट) मैं मुन्ना भाइयों को रोकने के लिए परीक्षा आयोजक ने कमर कस ली है। प्रवेश परीक्षा देते वक्त एग्जाम रूम में प्रत्येक अभ्यर्थी की व्यक्तिगत तौर पर वीडियो और फोटोग्राफी कराई जाएंगी। आपको बताते चलें इस बार यूपी कैटेट का आयोजन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा। इस प्रवेश परीक्षा को पास करने के बाद कानपुर, अयोध्या, मेरठ और बांदा स्थित कृषि विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलता है। यूपी कैटेट परीक्षा के लिए 18, 19 और 20 अगस्त की तिथियां घोषित है। सीएसए के सहायक कुलसचिव एसके श्रीवास्तव ने बताया परीक्षा कानपुर, मेरठ, अयोध्या, बांदा, लखनऊ और वाराणसी में होगी। प्रदेश के छह जिलों में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। किसी अभ्यर्थी के जगह पर दूसरा व्यक्ति परीक्षा न दे, इस बात को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र में परीक्षा देते वक्त सभी अभ्यर्थियों की पर्सनल वीडियो एवं फोटोग्राफी कराई जाएगी। जो अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उनकी काउंसलिंग के वक्त उसी फोटो से मिलान करने के बाद ही संस्थान में दाखिला मिलेगा। यूपी कैटेट की 2699 सीटों के लिए 20831 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के साथ ही गेट पर छात्र-छात्राओं को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed