{"_id":"5e4b911d8ebc3ef2537dc6b2","slug":"upcatet-five-percent-reservation-u-g","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी कैटेट: यूजी में दिव्यांगों को पांच फीसदी आरक्षण, ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कैटेट: यूजी में दिव्यांगों को पांच फीसदी आरक्षण, ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से
Tue, 18 Feb 2020 12:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
यूपी कैटेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) में इस बार यूजी कोर्स में दिव्यांग अभ्यर्थियों को पांच फीसदी आरक्षण और आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी। यह जानकारी सीएसए कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि कैटेट की परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से 31 मार्च तक कर सकते हैं। इस बार यूपी कैटेट की परीक्षा सीएसए आयोजित कर रहा है। डॉ. सिंह ने बताया कि फार्म में लगे फोटो का मिलान करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षार्थियों की प्रवेश पत्र के साथ फोटोग्राफी कराई जाएगी।

परीक्षा देने के दौरान विशेष प्रकार की स्टांप स्याही से वेरीफिकेशन फार्म में अंगूठा लगाना होगा। इसका मिलान फार्म भरने के दौरान लगे अंगूठे से किया जाएगा। कैटेट 14, 15 और 16 मई और परिणाम 31 मई को जारी किया जाएगा।
प्रदेश के छह शहरों कानपुर, अयोध्या, मेरठ, बांदा, वाराणसी और लखनऊ में परीक्षा होगी। आवेदक अपनी इच्छा के अनुसार शहर का चुनाव कर सकते हैं। रजिस्ट्रार डॉ. एचपी सिंह, निदेशक शोध डॉ. एचजी प्रकाश, डीन कृषि डॉ. पूनम सिंह, डॉ. खलील खान मौजूद रहे।

2638 सीटों के लिए होगी परीक्षा
यूपी में यूजी, पीजी और पीएचडी की परीक्षा के लिए 2638 सीटें हैं। यूजी के लिए 1655, पीजी के लिए 687 सीटें और पीएचडी के लिए 296 सीटें हैं। सीएसए में 510, फैजाबाद यूजी में 434, मेरठ में 411 और बांदा में 300 सीटें हैं। पीजी के लिए सीएसए में 219, मेरठ में 166, फैजाबाद में 241 और बांदा में 61 सीटें हैं। पीएचडी के लिए फैजाबाद में 106, सीएसए में 89, मेरठ में 81 और बांदा में 20 सीटें हैं।
यह हैं महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन की तिथि 20 फरवरी से 31 मार्च।
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि एक अप्रैल।
- आवेदन पत्र संशोधन की तिथि दो से छह अप्रैल।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड की तिथि एक मई।
- प्रवेश परीक्षा 14, 15 और 16 मई।
- परीक्षा परिणाम घोषित करने की संभावित तिथि 31 मई।
- यूजी कोर्स की पहली काउंसलिंग 12 जून से, दूसरी तीन जुलाई और तीसरी 23 जुलाई से होगी।
- पीजी कोर्स की पहली काउंसलिंग 18 जून, दूसरी काउंसलिंग 9 जुलाई।
- पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए 11 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी।