{"_id":"5cf176c7bdec2207132d7b6d","slug":"upcatet-2019-result-declared-kanpur-student-on-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीकैटेट-2019: एमएससी में मनोज, फॉरेस्टिंग में अनिल, पीएचएस में कानपुर की अनुष्का ने किया यूपी टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीकैटेट-2019: एमएससी में मनोज, फॉरेस्टिंग में अनिल, पीएचएस में कानपुर की अनुष्का ने किया यूपी टॉप
Sat, 01 Jun 2019 02:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
यूपीकैटेट 2019 टॉपर मनोज कुमार एवं अनिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित उत्तर प्रदेश कम्बाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (यूपीकैटेट) 2019 का परिणाम शुक्रवार देर शाम जारी किया गया।
इसमें एमएससी एग्रीकल्चर वर्ग में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के छात्र मनोज कुमार वर्मा ने प्रदेश टॉप किया है। जबकि, दूसरे नंबर पर अनिकेत राजपूत, सातवें पर आसिफ अंसारी और आठवें पर अरविंद यादव रहे।
इसी तरह एग्रो फॉरेस्टिंग में बर्रा-8 के अनिल कुमार और पीएचएस वर्ग में विजय नगर की अनुष्का पांडेय ने यूपी टॉप किया। एमटीए में कल्याणपुर के शिवम त्रिपाठी ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। होम साइंस में गीता नगर की वर्तिका श्रीवास्तव ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
पीएचडी में नवाबगंज की गार्गी पालीवाल ने सफलता हासिल की। परिणाम देखने के लिए देर रात तक छात्र परेशान रहे। परीक्षा अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने कराई थी।