Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UPCA wins Rizvi Cup, thanks to Bhavya century

Kanpur News: भव्य के शतक से यूपीसीए ने जीता रिजवी कप

Thu, 19 Nov 2026 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
UPCA wins Rizvi Cup, thanks to Bhavya century
कानपुर। 16वें अखिल भारतीय अबीस व साकिब रिजवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 (रिजवी कप) के खिताबी मुकाबले में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन को 93 रन से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यूपीसीए के भव्य गोयल ने 171 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। कानपुर के आदर्श सिंह और अजीत वर्मा ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


इलाहाबाद के रिजवी कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मेरठ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यूपीसीए की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 352 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज भव्य गोयल ने 120 गेंदों पर आठ छक्कों और 14 चौकों की मदद से 171 रन की शानदार पारी खेली। आदर्श सिंह ने 69 गेंदों पर चार छक्कों और छह चौकों की मदद से 80 रन बनाए। अजीत वर्मा ने महज 35 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के जड़ते हुए 65 रन की तूफानी पारी खेली।
विज्ञापन


353 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम यूपी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। संदीप तोमर ने 75 गेंदों पर आठ छक्कों और सात चौकों की मदद से 114 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर संघर्ष किया लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। पूरी टीम 40 ओवर में 259 रन बनाकर आउट हो गई और यूपी ने 93 रन से मुकाबला जीतकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। नमन तिवारी ने तीन विकेट हासिल किए। हार्दिक चौधरी और देवांश चतुर्वेदी ने दो-दो विकेट झटके। भव्य को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर समेत अन्य सदस्य ने टीम व कोच को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed