{"_id":"697298003d1726c6f20ca42a","slug":"upca-official-withdraws-sons-name-from-ranji-team-kanpur-news-c-362-1-ka11003-140053-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपीसीए पदाधिकारी ने रणजी टीम से बेटे का नाम लिया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपीसीए पदाधिकारी ने रणजी टीम से बेटे का नाम लिया वापस
विज्ञापन
कानपुर। रणजी ट्रॉफी के अंतिम दो लीग मुकाबलों के लिए घोषित उत्तर प्रदेश टीम में यूपीसीए के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के बेटे नलिन मिश्रा का नाम शामिल होने के बाद उत्पन्न हुआ विवाद अब समाप्त हो गया है। यूपीसीए की वर्किंग कमेटी में होने के कारण राकेश मिश्रा ने खुद ही अपने बेटे नलिन का नाम टीम से हटाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उन्होंने यूपीसीए को मेल भेजकर जानकारी दी, जिसकी पुष्टि सीईओ अंकित चटर्जी ने की है।
रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण में 22 जनवरी से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी और झारखंड के बीच और 29 जनवरी से नागपुर में विदर्भ के खिलाफ होने वाले अंतिम मैच के लिए 19 जनवरी को यूपीसीए ने टीम घोषित की थी। इसमें नलिन मिश्रा का नाम शामिल था। टीम घोषित होने के बाद लोढ़ा समिति की सिफारिशों के तहत सवाल उठे कि किसी वर्तमान पदाधिकारी का सगा-संबंधी चयनित टीम का हिस्सा कैसे हो सकता। मुद्दे के तूल पकड़ने पर राकेश मिश्रा ने अपने बेटे का नाम टीम से वापस लेने का निर्णय लिया। उन्होंने इस पर मेल यूपीसीए के साथ-साथ बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को भी भेजा है।
इसमें उन्होंने बताया कि नलिन मिश्रा 2017 से उत्तर प्रदेश की ओर से विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलते आ रहे हैं। उन्होंने वीनू मांकड़ ट्रॉफी, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और 2019 की रणजी ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया है। इसके अलावा वह 2024 और 2025 की यूपी टी-20 लीग का भी हिस्सा रहे हैं। राकेश मिश्रा ने लिखा कि रणजी टीम में नलिन का नाम शामिल होने से हितों के टकराव की स्थिति बन रही थी, पारदर्शिता के लिए वह बेटे नलिन मिश्रा का नाम रणजी टीम से वापस लेते हैं।