फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: young man who was injured after falling from a tree died

UP: पेड़ से गिरकर घायल होने वाले मंतोष ने दम तोड़ा, परिजन एंबुलेंस न मिलने पर ठेलिया से ले गए थे अस्पताल

Mon, 07 Jul 2025 12:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Jul 2025 12:07 AM IST
सार

Unnao News: पेड़ से गिरकर घायल होने वाले मंतोष ने दम तोड़ दिया। परिजन एंबुलेंस न मिलने पर उसे ठेलिया से अस्पताल ले गए थे।

विज्ञापन
UP: young man who was injured after falling from a tree died
ठेलिया से घायल को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेड़ से लकड़ी तोड़ने के दौरान गिरकर घायल होने वाले मंतोष की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मालूम हो कि शनिवार को घायल होने के बाद एक घंटे तक मंतोष को एंबुलेंस नहीं मिली थी। परिजन हाथ ठेलिया से सिविल लाइंस स्थित एक निजी क्लीनिक लेकर गए थे। शहर के शिवनगर निवासी मंतोष (30) मजदूरी करता था। शनिवार सुबह दस बजे वह मोहल्ला पीतांबर नगर में नार्मल स्कूल के पास नीम के पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ी तोड़ रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गिरकर घायल हो गया था।
विज्ञापन



आसपास के लोगों ने घर पहुंचाया था। यहां पत्नी पूनम ने जिला अस्पताल ले जाने के लिए यूरी 112 नंबर डायल किया। कई बार फोन करने के बाद बात हो पाई लेकिन एक घंटे इंतजार के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई। इस दौरान मंतोष को दर्द से छटपटाते देख परिजनों का सरकारी इलाज से विश्वास डोल गया। परिचितों व पड़ोसियों की सलाह पर परिजनों ने सिविल लाइंस में क्लीनक चलाने वाले एक निजी डॉक्टर के पास ले जाने का मन बनाया था। भाई वीरेंद्र ने एक हाथ ठेलिया का इंतजाम किया और भाई शिवा व अन्य परिजनों के साथ पैदल ही निकल पड़े।
विज्ञापन


दो किमी दूर सिविल लाइंस में एक डॉक्टर के क्लीनिक लेकर पहुंचे और मंतोष को भर्ती उसके पैर में फ्रैक्चर बताया था। इसके बाद शनिवार शाम को हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन घायल को लेकर आवास विकास स्थित निजी अस्पताल ले गए। यहां भी डॉक्टर ने हालत गंभीर बताकर भर्ती करने से मना कर दिया। तीसरे डॉक्टर के पास परिजन ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही घायल मंतोष की मौत हो गई। इससे पत्नी पूनम, बेटे साहिल, अमन, बेटी शालिनी और शालू रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था, उसकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलते ही जिसकी भी लापरवाही मिलेगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ.जेआर सिंह, प्रभारी सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed