फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Young man stabbed a constable in Unchahar Express and jumped, died

UP: सिपाही को चाकू मारने के बाद ट्रेन से कूदा युवक, दूसरी ट्रेन से टकराकर मौत

Sat, 20 Jul 2024 07:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Jul 2024 07:46 PM IST
सार

Kanpur Dehat: ऊंचाहार एक्सप्रेस में सिपाही को चाकू मारकर युवक झींझक-कंचौसी स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से कूद गया। सियालदह एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
UP: Young man stabbed a constable in Unchahar Express and jumped, died
सैफई अस्पताल में भर्ती सिपाही अमित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊंचाहार एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन युवकों ने सिपाही पर चाकू से हमला बोल दिया। ट्रेन में सवार यात्रियों ने इन्हें पकड़ने की कोशिश की तो एक युवक चलती ट्रेन से कंचौसी व झींझक के बीच कूद गया। लेकिन बगल की लाइन से गुजर रही सियालदह एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल सिपाही को जीआरपी ने इटावा के अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


कानपुर देहात के मूसानगर थाने में तैनात सिपाही अमित कुमार निवासी ग्राम पारसोली थाना नौहझील जनपद मथुरा शुक्रवार रात ऊंचाहार एक्सप्रेस से फफूंद अपराधियों के सत्यापन के लिए जा रहे थे। झींझक स्टेशन से ट्रेन चलने पर कोच में सवार चंडीगढ़ जा रहे तीन यात्रियों ने एक महिला से अभद्रता शुरू कर दी। जिसका सिपाही ने विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन

यात्रियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो हमलावरों में से एक युवक झींझक-कंचौसी के बीच चलती ट्रेन से कूद गया। इसी बीच डाउन ट्रैक से गुजर रही (12988) सियालदह एक्सप्रेस से टकराने से उसकी मौत हो गई। इधर सिपाही के चाकू मारने की जानकारी पर जीआरपी ने एक युवक को पकड़ कर फफूंद जीआरपी थाने में पहुंचाया। उसकी निशानदेही पर उसका दूसरा साथी भी पकड़ लिया गया। वहीं घायल सिपाही अमित को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मंगलपुर संजय गुप्ता ने बताया कि मृतक के पास से रमजान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी राजीव काॅलोनी सेक्टर-17 पंचकुला हरियाणा के नाम का आधार कार्ड मिला है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के आने के बाद शव की शिनाख्त हो सकेगी।

 
विज्ञापन

इटावा जीआरपी थानाध्यक्ष शैलेश निगम के मुताबिक घायल सिपाही के पिता लेखराज की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए एक युवकों ने अपना नाम राहुल व अमन निवासी सेक्टर 16 मोली जागरा चंडीगढ़ बताए हैं। आरोपियों ने मृत साथी का नाम रमजान निवासी चंडीगढ़ बताया है।

सीओ को सौंपी गई जांच
ट्रेन में किसी लड़की से अभद्रता की जा रही थी। जिस पर सिपाही ने विरोध किया था, इसी पर एक युवक ने सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया। लोगों ने जब विरोध कर पकड़ने की कोशिश की तो युवक डर की वजह से कूद गया। पूरे मामले की जांच सीओ भोगनीपुर को सौंपी गई है। - बीबीजीटीएस मूर्ति, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed