फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, Wind blowing at a speed of 25 km, clouds rained with thunder

UP Weather Update: आधी रात को बदला मौसम! 25 किमी की रफ्तार से चली हवा, गरज के साथ बरसे बादल

Fri, 31 Mar 2023 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 31 Mar 2023 11:03 AM IST
सार

KanpurWeather Today: मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। कुछ जगहों पर बदली छाई रही। मौसम विभाग की मानें, तो  चक्रवाती हवाओं की वजह से मौसम में बदलाव रहेगा।

विज्ञापन
UP Weather Update, Wind blowing at a speed of 25 km, clouds rained with thunder
कानपुर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अरब सागर और भूमध्य सागर से देर शाम उठी चक्रवाती हवाओं की वजह से मौसम में अचानक परिवर्तन आ गया। तेज हवा के साथ बादल गरजने शुरू हो गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रात के करीब एक बजे महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में 25 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं।

विज्ञापन

कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। संभावना है कि अगले 48 घंटे तक बीच-बीच में बारिश व ओले पड़ सकते हैं। इस बीच दिन में शुक्रवार को इस महीने का सर्वाधिक तापमान 35.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि रात का पारा 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

वहीं देर रात नम हवाएं चलने से रात के तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार शनिवार को पूरे दिन मौसम बदला रहेगा। इस बीच बारिश व ग्रामीण क्षेत्रों में ओले पड़ सकते है। कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेमौसम बारिश ने किसानों को किया परेशान
मौसम में हो रहे अचानक बदलावों से किसान फसलों को सुरक्षित करने में जुट गए हैं। कृषि एवं मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सचेत किया है कि अगले दो दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह पहले लगातार कई दिनों तक रुक-रुक हुई बारिश ने किसानों को खासा परेशान किया था।

हालांकि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से आसमान में बादल छाए रहने से किसान परेशान हैं और दिन-रात एक कर फसलों को उठाने में जुटे हैं। किसानों का कहना है कि यदि बारिश हो गई, तो साल भर की मेहनत बेकार हो जाएगी।

फसल भीगने पर फंगस का बढ़ेगा खतरा
कृषि और मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से चना, मटर, गेहूं, मसूर आदि फसलों को ज्यादा नुकसान होगा। फसल भीगने पर उनके दाने खराब हो जाएंगे। ज्यादा पानी पड़ने पर दाना सड़ने का खतरा हो सकता है। फंगस रोग लगने का भी खतरा बढ़ जाएगा। मौसम को देखते हुए किसान पकी फसलों को तुरंत सुरक्षित कर लें।

अब मजदूरी ही मजबूरी
ओलावृष्टि और बारिश से बर्बाद हो चुकी फसलें देखकर किसानों की सांसें अटकी हुई हैं। उनकी पीड़ा का कोई अंत नहीं है। जिस फसल को घर ले जाने की तैयारी किसान कर रहे थे, उस पर मौसम की ऐसी मार पड़ी कि सबकुछ तबाह हो गया। अब प्रभावित किसानों के सामने मजदूरी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed