फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, temperature reached 9.4 degree for the first time in the season

UP Weather Update: सीजन में पहली बार 9.4 डिग्री पहुंचा तापमान, रात का पारा दहाई के अंक से नीचे

Sun, 20 Nov 2022 01:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Nov 2022 01:59 PM IST
सार

प्रदेश में नवंबर के अंतिम दिनों में ठंड तेजी से बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार का तापमान नवंबर में इस बार का सबसे ठंडा रहा। दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, रात का पारा दहाई के अंक से नीचे दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
UP Weather Update, temperature reached 9.4 degree for the first time in the season
कानपुर में ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान दहायी के अंक से नीचे आ गया है। शुक्रवार देर रात यह 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा। ऐसे में रात का पारा और नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ती जा रही है। वहीं, डॉक्टरों ने मौसम के बदलाव को गंभीरता से लेने को कहा है।
विज्ञापन

अचानक मौसम में आया बदलाव
पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप और गुनगुनी हो गई है। हवा में ठंडक ज्यादा महसूस की जाने लगी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में हल्की कमी देखी गई। वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अचानक काफी गिरावट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

किदवईनगर और नेहरूनगर की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित
शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार हवा की गुणवत्ता खराब आंकी गई है।

किदवईनगर और नेहरूनगर की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। शहर में शनिवार को एक्यूआई 213 रहा, जबकि शुक्रवार को 224 एक्यूआई था। शहर के कल्याणपुर और आईआईटी क्षेत्र में तो हालात बेहतर हैं, लेकिन किदवई नगर जैसे रिहायशी इलाके और व्यावसायिक क्षेत्र नेहरू नगर में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा।

किदवई नगर में शनिवार को एक्यूआई अधिकतम 342 तक गया, जबकि नेहरू नगर में यह 376 तक पहुंच गया। हवा की गुणवत्ता के ज्यादा समय तक इस स्तर पर बने रहने पर सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। फिलहाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का मानना है कि सर्दी के बढ़ने पर एक्यूआई और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed