फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, After 72 hours, the first rain of monsoon in the Kanpur

UP Weather Update: 72 घंटे बाद शहर में मानसून की पहली बारिश, दो दिनों तक रहेगी तेज धूप

Sat, 25 Jun 2022 08:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Jun 2022 08:20 AM IST
सार

तेज गर्मी से जल्द ही कानपुरवासियों को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने तीन दिनों के बाद बारिश होने का अनुमान जताया है। हालांकि दो दिनों तक रहेगी तेज धूप, लेकिन 27 से मौसम बदल जाएगा। 
 

विज्ञापन
UP Weather Update, After 72 hours, the first rain of monsoon in the Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुरवासियों को पिछले चार महीनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को 72 घंटे बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है। मानसूनी बारिश का सिलसिला वैसे तो 28 जून से शुरू हो सकता है लेकिन 27 से ही मौसम में परिवर्तन दिखने लगेगा। पहाड़ी राज्यों और पूरब के तराई वाले क्षेत्रों से ठंडी हवाएं मौसम बदलने का संदेश लेकर आएंगी-जाएंगी। दो दिनों से मानसून के बादल गोरखपुर और आसपास के तराई वाले क्षेत्रों में स्थिर हैं।

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि पहले मानसून 25 जून से ही आना था, लेकिन अब तीन दिन की देरी से आएगा। 28 जून को शहर में पहली मानसूनी बारिश हो सकती है। उसके बाद अगले तीन दिनों तक धूप और बादलों के बीच थोड़ी-थोड़ी देर तक बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। जुलाई के पहले सप्ताह में इसमें तेजी आ सकती है। फिलहाल अगले दो दिनों तक तेज धूप से परेशानी बनी रहेगी।

विज्ञापन

  • 2.0 मिमी बारिश इस वर्ष मार्च से लेकर अब तक हुई है।
  • 90 से 300 मिमी बारिश पिछले 10 वर्षों में हर साल जून महीने में हुई है।
  • 42 डिग्री अगले दो दिनों में जा सकता है अधिकतम तापमान।
  • 41 डिग्री सेल्सियस रहा शुक्रवार को सीएसए के मॉनीटर में अधिकतम पारा (एयरफोर्स के मॉनीटर में पारा 42.6 डिग्री रहा)।
  • 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम पारा।
  • 65 प्रतिशत नमी हवा में होने से उमस बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed