फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Weather department issued warning regarding increasing cold wave

UP: बढ़ती शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पाला पड़ने की संभावना

Sat, 04 Jan 2025 11:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Jan 2025 11:30 AM IST
सार

Kanpur Weather News: मौसम विभाग की मानें तो 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड रहेगी। पाला पड़ने की भी संभावना है। चिकित्सकों ने हृदय, सांस रोगियों को विशेष रूप से ठंड से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
UP: Weather department issued warning regarding increasing cold wave
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। रात में पाला भी पड़ने लगा है। मौसम विभाग की ओर से तड़के मार्निंग वॉक पर जाने और देर रात यात्रा करने वालों के लिए चेतावनी जारी की गई है। लोगों से कहा गया है कि सुबह सात बजे के बाद टहलने निकलें। साथ ही रात को 10 बजे से पहले तक सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएं। चिकित्सकों ने नहाते समय सीधे सिर पर पानी न डालने और हृदय, सांस और दूसरे रोगियों को ठंड से विशेष रूप से बचने की सलाह दी है। वहीं, सीएमओ ने सभी सीएचसी, पीएचसी केंद्रों में अलाव की व्यवस्था के अलावा रैन बसेरों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को कार्डियोलॉजी में हार्टअटैक के लक्षण वाले 38 रोगियों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


कानपुर, इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा, रात का पारा @ 4.6 डिग्री
लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों पर जमकर हुई बर्फबारी ने यूपी के मैदानी क्षेत्रों में हाड़ कंपाने वाली ठंड बढ़ा दी है। शुक्रवार को कानपुर मंडल पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। कानपुर और इटावा जनपद का न्यूनतम पारा सबसे कम 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी रहने से तापमान थोड़ा बहुत बढ़ता भी है, तब भी ठंड का असर 15 जनवरी तक इसी तरह रहने की संभावना है। कानपुर का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नदियों के किनारे बसे शहरों में ठंड के दौरान धुंध और कोहरे का असर तेज रहता है। यहां पर हवा में नमी की मात्रा अधिक होने धुंध लगातार बनी हुई है।

 
विज्ञापन

बढ़ गई पाला पड़ने की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जैसे-जैसे रात का तापमान नीचे जा रहा है, पाला पड़ने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में देर रात और भोर में लोगों को यात्रा करने से बचने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पाला से फसलों को बचाने के लिए उसमें सिंचाई करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पाला पड़ने की वजह से फसलों की कोशिकाओं में मौजूद पानी जमकर बर्फ बन जाता है जिससे कोशिका की दीवारें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। पाला का सबसे ज्यादा असर सब्जियों, पपीता, आम, अमरूद पर होता है। फसलों को पाले से बचने के लिए उसके आसपास धुआं करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed